Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज करेंगे नामांकन, जेपी नड्डा और धमेंद्र प्रधान भी होंगे साथ

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 फ़रवरी 2022, गुरूवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज गुरूवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सिराथू सीट से नामांकन करने वाले हैं। वह बुधवार रात ही गृह नगर कौशांबी पहुंच गए थे। हाट सीट कही जाने वाली सिराथू विधानसभा सीट के केशव प्रसाद के नामांकन के दौरान बड़े नेताओं की मौजूदगी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा व केंद्रीय मंत्री प्रदेश प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान भी सवा बारह बजे हेलीकाप्टर से सिराथू पहुंच गए। अनुप्रिया पटेल भी आ गई। दिन में 11.30 बजे केशव प्रसाद समर्थकों द्वारा फूलों की बौछार के बीच नामांकन के लिए रवाना हुए थे। वह मुहूर्त के समय के अनुसार कलेक्ट्रेट पहुंचे और एक सेट नामांकन करने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत दोनों केंद्रीय मंत्रियों की अगवानी करने के लिए रवाना हो गए। फिर उनके साथ कलेक्ट्रेट आकर दूसरे सेट का नामांकन किया। नामांकन के बाद रथ पर जेपी नड्डा समेत दोनों केंद्रीय मंत्री और डिप्टी सीएम रोड शो पर निकले।

इलाहाबाद की सांसद रीता जोशी भी रथ पर मौजूद रहीं। रथ पर बरसते रहे फूल। जिंदाबाद के नारे लगते रहे। नहीं है कोई टक्कर में और केशव भैया जिंदाबाद जैसे नारे भी बुलंद होते रहे।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज दोपहर शुभ मुहर्त 12 :30 बजे नामांकन करेंगे। गुरुवार सुबह उन्होंने स्नान-ध्यान के बाद सबसे पहले सिराथू में निजी आवास स्थित मंदिर में पूजा अर्चना किया।फिर अपनी मां के पैर छूकर उनके हाथों से दही-चीनी खाकर विजयी भव काआशीर्वाद लिया। फिर स्थानीय पदाधिकारियों और करीबियों से मिलते हुए कड़ा स्थित शक्तिपीठ जाकर शीतला माता के मंदिर दर्शन किए। इस दौरान केशव मौर्या के शुभ चिंतक और पूरा परिवार मौजूद रहा। मंदिर में पूजन के बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने कहा कि इस बार भी यूपी में भाजपा की सरकार बनेगी। पार्टी की 300 से अधिक सीटों पर जीत होगी। कौशांबी की तीनों सीट पर कमल ही खिलेगा।

जिला प्रशासन ने नामांकन स्थल पर अभेद सुरक्षा व्यवस्था बनाई है। त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बाद जब उम्मीदवार अथवा कर्मचारी कलेक्ट्रेट पहुंचते हैं तो उन्हें काेरोना नियमों के तहत मास्क लगाना जरूरी होता है। इतना ही नहीं उनके हाथों को सैनिटाइज किया जाता है। थर्मल स्कैनिंग के बाद ही नामांकन कक्ष में लोगों को प्रवेश दिया जाता है।

नामांकन पत्र खरीदने वालों की संख्या दो दिन में बढ़कर 51

नामांकन के दूसरे दिन 17 उम्मीदवारों ने कलेक्ट्रेट से नामांकन पत्र लिए। अब नामांकन पत्र खरीदने वालों की संख्या दो दिन में बढ़कर 51 हो गई है। बुधवार को किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किए। सिराथू विधानसभा क्षेत्र से समर्थ किसान पार्टी से विजय कुमार शुक्ला, राष्ट्रीय समाज पार्टी से शत्रुजीत पाल, लोक जनशक्ति पार्टी से बनवारी लाल, आजाद समाज पार्टी से दीपमाला पटेल, कांग्रेस पार्टी से राहुल पांडेय एवं निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में वकील मौर्या ने नामांकन पत्र लिया।

मंझनपुर सुरक्षित विधानसभा सीट से भाजपा विधायक लाल बहादुर, लोक जनशक्ति पार्टी से शैलेंद्र कुमार, आजाद समाज पार्टी से धर्मेंद्र कुमार, निर्दलीय बाल चंद व राजीव कुमार ने पर्चा लिया। इसी तरह चायल विधानसभा से भारतीय युवा एकता शक्ति पार्टी से अर्चना गौतम, लोक जनशक्ति पार्टी से राजीव कुमार, आजाद समाज पार्टी से राजेंद्र कुमार सिंह, विकास शील इंसान पार्टी से किरन सिंह, निर्दलीय सतीश कुमार व यशवंत सिंह ने नामांकन पत्र लिया है। अब तक लिए गए पर्चों में पांच महिला शामिल हैं। कुल लिए गए पर्चे में 51 उम्मीदवार शामिल हैं। बुधवार को 17 और मंगलवार को 34 उम्मीदवारों ने पर्चा लिया था।

“पांच साल में बदली प्रदेश की तस्वीर” : जेपी नड्डा

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नामांकन से बाहर निकलने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि उन्हें शीर्ष नेता एवं वरिष्ठ सहयोगी केशव प्रसाद के नामांकन के अवसर पर आने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ। उन्हें भाजपा और जनता का दोबारा पूरा सहयोग मिलेगा। वह ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे और प्रदेश में दोबारा भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम ने सबका साथ और सबका विकास के तर्ज पर काम किया है जिसका उदाहरण यहां के लोगों में भी देखने को मिला। वह इस क्षेत्र के विकास के साथ ही प्रदेश में भी इतिहास बनाएंगे। 5 साल में पूरे प्रदेश की तस्वीर बदली है। उसे अमलीजामा पहनाने में डिप्टी सीएम का पूरा सहयोग रहा है।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.