Breaking News :
>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात>>आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग>>7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप>>उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास>>नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद>>सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज>>भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह>>बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग>>डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद>>अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प>>आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन>>उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश>>देहरादून के बद्रीपुर, धर्मावाला, हरबर्टपुर में बिना तलपट मानचित्र स्वीकृति के 40-50 बीघा क्षेत्र में हो रही अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए की कार्रवाई>>कैबिनेट के फैसलों से विकास, स्वास्थ्य और रोजगार को मिलेगी नई दिशा>>एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
देश

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री मोदी के परौंख आगमन को लेकर तैयारियों का जायजा लेने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे

राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के परौंख ग्राम आगमन को लेकर तैयारियों का जायजा लेने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए हैं। हेलीपैड पर उनका हेलीकाप्टर उतरा तो वहां मौजूद उच्चाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उनका काफिला कार्यक्रम स्थल पथरी देवी मंदिर के लिए रवाना हुआ। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकाप्टर सुबह करीब साढ़े दस बजे परौंख गांव में बने हेलीपैड पर उतरा। वह यहां राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर तैयार जनसभा स्थल, पथरी देवी मंदिर, आंबेडकर पार्क, मिलन केंद्र व झलकारीबाई इंटर कालेज में सुरक्षा एवं तैयारियों का जायजा लेने आए। सबसे पहले उन्होंने पथरी देवी मंदिर में पूजा अर्चना की और पुजारी से मंदिर के बारे में जाना। पुजारी ने उन्हें पुष्प गुूच्छ भेंट किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गांव के भ्रमण रूट का निरीक्षण किया। इसके बाद जनसभा पंडाल का निरीक्षण किया और एडीजी, कमिश्नर और डीएम से सभास्थल पर तैयारियों और सुरक्षा की जानकारी ली।

यहां से वह अफसरों के साथ मिलन केंद्र पहुंचे और कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की। यहां से बाहर आए तो ग्रामीणों ने जय श्रीराम के नारे लगाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने झलकारीबाई इंटर कालेज में अफसरों के साथ बैठक करके कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की जरूरी दिशा निर्देश दिए। राष्ट्रपति के बड़े भाई रामस्वरूप भारती व भतीजे करण भारती भी उनसे मिलने पहुंचे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!