Breaking News :
>>देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी>>जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा की

“राज्य के वित्तीय संसाधनों को बढ़ाने के लिए गम्भीरता से प्रयास किये जाने की आवश्यकता है” : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था के लिये पेट्रोलिंग को बढ़ाने और मुखबिर तंत्र को और मजबूत करने के निर्देश दिये।

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 जून 2022, बृहस्पतिवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार 1 जून 2022 को सचिवालय में उत्तराखण्ड के विद्युत लोकपाल सुभाष कुमार, मुख्य सचिव डाॅ० एस.एस. संधु, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, आनंदबर्द्धन, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, सचिव शैलेश बगोली, आर. मीनाक्षी सुन्दरम सहित वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राज्य से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं की लगातार माॅनिटरिंग की जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि श्रद्धालुओं को असुविधा या परेशानी का सामना न करना पड़े। पंजीकरण की व्यवस्था में जरूरत होने पर और सुधार किया जाए। 

मुख्यमंत्री ने राज्य के वित्तीय संसाधनों को बढ़ाने के लिए गम्भीरता से प्रयास किये जाने की आवश्यकता है। यह देखा जाए कि किन किन सेक्टर से वित्तीय संसाधन जुटा जा सकते हैं। ऊर्जा के क्षेत्र में जलविद्युत् संसाधन महत्वपूर्ण है। सोलर सेक्टर पर भी फोकस किया जाए। बिजली में लाईन एंड लाॅस भी कम किया जाए। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखण्ड से विशेष लगाव है। उनके मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड के लिये बहुत सी महत्वपूर्ण विकास योजनायें स्वीकृत हुई हैं और इन पर तेजी से काम भी हुआ है। केंद्रीय योजनाओं के संबंध में केंद्रीय अधिकारियों से समन्वय को और बेहतर बनाया जाए। इनमें राज्य स्तर से कोई विलम्ब नहीं होना चाहिए। 

देहरादून, पंतनगर व पिथौरागढ़ एयर पोर्ट के विस्तार के लिए औपचारिकताओं को तेजी से पूरा किया जाए। पर्वतीय क्षेत्रों में मार्गों के सुधारीकरण के साथ ही पार्किंग व्यवस्था में भी सुधार किये जाने की आवश्यकता है। नये पार्किंग स्थलों का विकास किया जाए। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सड़क मार्गों का सुधारीकरण व सुदृढ़ीकरण किया जाए। मायावती आश्रम, पाताल भुवनेश्वर, हिंगला देवी आदि पौराणिक स्थलों के सम्पर्क मार्गो का सुधार प्राथमिकता से किया जाए। अलकनंदा होटल के प्रबंधन को बेहतर बनाने की कार्य योजना तैयार की जाए। 

मुख्यमंत्री ने कहा की सीएम सचिवालय में फाइलों के निस्तारण के लिये समय सीमा निर्धारित की जाए और उसका अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। 

मुख्यमंत्री ने जमरानी बाँध, राष्ट्रीय राजमार्गों व प्रदेश में कानून व्यवस्था की भी समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था के लिये पेट्रोलिंग को बढ़ाने और मुखबिर तंत्र को और मजबूत करने के निर्देश दिये। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार और प्रसार किया जाए। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!