Breaking News :
>>देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी>>जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

“मोदी सरकार सेवा सुशासन गरीब कल्याण के लिए कर रही कार्य” : मदन कौशिक

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 जून 2022, बृहस्पतिवार, नई दिल्ली। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुआई में केंद्र सरकार सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, नवाचार और दृढ़ इच्छाशक्ति के मूलमंत्र पर आगे बढ़ रही है। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड में भी डबल इंजन के दम को महसूस किया जा सकता है।

केंद्र की मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में चल रहे अभियान की कड़ी में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष कौशिक बुधवार को प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने वर्ष 2014 से पहले और इसके बाद से अब तक की विभिन्न योजनाओं के आंकड़े रखते हुए इसके अंतर को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि देश आज हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा है। आठ साल के कालखंड में कई ऐसे विषयों का समाधान हुआ, जो वर्षों से लटके हुए थे।

प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि उत्तराखंड में डबल इंजन के बूते अनेक योजनाएं धरातल पर उतर रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने केदारनाथ में कहा था कि आने वाला दशक उत्तराखंड का होगा। ये बात आज सच साबित हो रही है। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार के की उपलब्धियों की आमजन को जानकारी को देने के उद्देश्य से 15 दिन का विशेष अभियान शुरू किया गया है।

इसमें पहला दिन किसान, दूसरा महिला, तीसरा अनुसूचित जाति, चौथा जनजाति, पांचवां पिछड़ा वर्ग, छठवां समाज के कमजोर वर्ग, सातवां शहरी गरीब, आठवां विभिन्न आयु समूह, नौवां टीकाकरण व स्वास्थ्य सेवकों का सम्मान और 10वां दिन केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क के लिए समर्पित किया गया है।

अभियान के दौरान बड़ा जनसंपर्क कार्यक्रम भी चलेगा। इसमें पार्टी के सभी सांसद, विधायक, मुख्यमंत्री, नगर व ग्रामीण निकायों के अध्यक्ष, महापौर व सदस्य लगातार 75 घंटे तक जनता से संपर्क करेंगे। गुरुवार को मुख्यमंत्री हल्द्वानी में पत्रकारों से बातचीत करेंगे, जबकि शुक्रवार को सभी जिलों में पत्रकार वार्ता होगी।

भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक सात जून से हल्द्वानी में शुरू होगी। इसमें भी मोदी सरकार के आठ साल समेत अन्य विषयों पर चर्चा होगी। गढ़वाल व कुमाऊं में एक-एक केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम भी तय किए जा रहे हैं।

कांग्रेस के शिविर पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कौशिक ने कहा कि कांग्रेस कितना भी चिंतन कर ले, उससे कोई लाभ नहीं होने वाला। जनता का कांग्रेस से मोह भंग हो चुका है। अब लगता नहीं कि कोई कांग्रेस में जान डालने का काम कर सकेगा।

प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों ने वैट घटाकर महंगाई पर नियंत्रण का प्रयास किया है। कांग्रेस शासित राज्यों को भी ऐसा करना चाहिए। उन्होंने बताया कि भाजपा के शासनकाल में राज्य में अब तक छह लाख से ज्यादा युवाओं को रोजगार से जोड़ा गया है। उन्होंने विधानसभा का बजट सत्र गैरसैंण की बजाय दून में आयोजित करने के निर्णय को सही ठहराया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!