Breaking News :
>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंदेश

चित्रकूट में सड़क हादसे में छ: लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने गहरा शोक व्यक्त किया

मृतक के परिवारजनों को दो-दो लाख रुपए मुआवजा की घोषणा

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 जुलाई 2022, शनिवार, लखनऊ। चित्रकूट में शनिवार को सड़क हादसे में छ: लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारीजन को सीएम योगी आदित्यनाथ ने दो-दो लाख रुपया की आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की है।

मुख्यमंत्री ने शनिवार को चित्रकूट के भरतकूप थाना क्षेत्र के रौली कल्याणपुर में झांसी-मीरजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग हादसे में छह लोगों की मौत पर गहरा शोक प्रकट किया है। चित्रकूट हादसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह मृतक के परिवारीजन को दो-दो लाख का मुआवजा देने की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने दो घायलों को 50-50 हजार रूपया आर्थिक सहायता देने की घोषणा के साथ ही चित्रकूट के डीएम को उनके समुचित इलाज की व्यवस्था भी करने का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री ने चित्रकूट में आज हुए सड़क हादसे का तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने चित्रकूट के जिला तथा पुलिस प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिया। चित्रकूट में सड़क के किनारे बैठकर वाहन का इंतजार कर रहे नौ लोगों को तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप वैन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी की पांच लोगों ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया। एक की मृत्यु इलाज के दौरान जिला अस्पताल में हुई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

इस दुर्घटना के बाद लोगों ने बवाल कर दिया। यहां पर आक्रोशित भीड़ ने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। यह लोग डीएम तथा एसपी के मौके पर आने की मांग कर रहे थे। हाईवे पर लंबा जाम लग गया है। हादसे की वजह चालक को झपकी लगनी बताई जा रही है। मृतक सभी जिले के ही रसिन गांव के निवासी थे और बरात में बैंड पार्टी के साथ रौली कल्याणपुर आये थे।  

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!