Breaking News :
>>जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें>>गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला- मुख्यमंत्री>>देहरादून में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह>>ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये>>शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट>>मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण>>अगले तीन घंटे उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट>>कांवड़ यात्रा के लिए देहरादून में विशेष ट्रैफिक प्लान, धर्मावाला से डायवर्ट होंगे कांवड़ वाहन>>‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी’-प्रधानमंत्री मोदी>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

मुख्यमंत्री बनने के बाद जेपी नड्डा से मिले एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस, कैबिनेट विस्तार पर हुई बात

दोनों नेताओं ने इससे पहले राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से भी शिष्टाचार भेंट की

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 जुलाई 2022, शनिवार, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने इससे पहले राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से भी शिष्टाचार भेंट की। समाचार एजेंसी पीटीआइ के अनुसार शिंदे और फडणवीस ने शुक्रवार रात गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की और माना जा रहा है कि दोनों ने कैबिनेट विस्तार के फार्मूले की व्यापक रूपरेखा पर चर्चा की है। इसी के मद्देनजर आज पीएम मोदी से मुलाकात कर इसपर मुहर लग सकती है।

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने आज भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर उनसे भेंट की। नेताओं में महाराष्ट्र की राजनीति को लेकर चर्चा हुई।

गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार रात दोनों नेताओं से मुलाकात के बाद एक ट्वीट भी किया। उन्होंने कहा, “मुझे विश्वास है कि नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में आप दोनों ईमानदारी से लोगों की सेवा करेंगे और महाराष्ट्र को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।” विदित रहे कि शिंदे और फडणवीस की यह मुलाकात सुप्रीम कोर्ट में ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना द्वारा शिंदे और उनके गुट के 15 विधायकों को अयोग्य ठहराने की याचिका पर एक महत्वपूर्ण सुनवाई से पहले हुई है।

शिंदे बोले- “हमें न्यायपालिका पर भरोसा” : मुख्यमंत्री शिंदे

सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना की याचिका पर बोलते हुए शिंदे ने कहा, “हमें न्यायपालिका पर भरोसा है।” शिंदे ने कहा कि उनके नेतृत्व वाले समूह को शिवसेना के दो-तिहाई विधायकों का समर्थन प्राप्त है। गौरतलब है कि शिंदे के विद्रोह से शुरू हुए विभाजन से पहले शिवसेना के पास 55 विधायक थे। शिवसेना के लगभग 40 विधायकों ने शिंदे का समर्थन किया है, जिन्हें बाद में निर्दलीय और छोटे दलों के विधायकों का भी समर्थन मिला।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!