Breaking News :
>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, मुख्यमंत्री धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी
ताज़ा खबरेंदेश

कन्हैया लाल की नृशंस हत्या के रोष में विश्व हिंदू परिषद ने दिल्ली में निकाला संकल्प मार्च

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 जुलाई 2022, शनिवार, नई दिल्ली। उदयपुर में मुस्लिम युवकों द्वारा कन्हैया लाल की नृशंस हत्या के रोष में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) समेत सामाजिक और धार्मिक संगठनों द्वारा आज यानी शनिवार को दिल्ली में संकल्प मार्च निकाला जा रहा है। यह मार्च मंडी हाउस से शुरू होकर जंतर-मंतर पर खत्म होगा। 

विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित संविधान संकल्प मार्च के लिए मंडी हाउस में बड़ी संख्या में विहिप के कार्यकर्ता एकत्रित हुए। इस दौरान भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने कहा कि देश में कानून बिगाड़ने वाले के लिए कोई जगह नहीं है। कानून बचाने के लिए हिंदू समाज आज बाहर आया है। कानून बचाने के लिए हम लोग सड़कों पर हैं। सर तन से जुदा बोल ही नहीं रहे बल्कि हत्या की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह अभी एक संदेश है उन लोगों के लिए जो जिहाद फैला रहे हैं।

विहिप के केंद्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार इस मार्च का नेतृत्व कर रहे हैं। मार्च में राजधानी के विभिन्न मंदिरों के पुजारी, संत, अधिवक्ता और सेवानिवृत्त न्यायधीश, प्रशासनिक अधिकारी भी हिस्सा ले रहे हैं।

बता दें कि विहिप ने समस्त हिंदू समाज से इसमें शामिल होने का आह्वान किया था। वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर मंडी हाउस में भारी संख्या में दिल्ली पुलिस के साथ अर्ध सैनिक बल को तैनात किया गया है। मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का दावा किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जरुरत के हिसाब से पूरे मार्च के दौरान सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जाएगी। हालांकि यातायात पुलिस ने मार्च के कारण यातायात प्रभावित होने की कोई एडवाइजरी तो जारी नहीं की है, लेकिन लोग मंडी हाउस और जंतर-मंतर के रास्तों का प्रयोग करने से लोग बचे। मंडी हाउस पर सुबह दस बजे से लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो जाएगी। ऐसे में कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो सकता है। इसलिए लोग इन रास्तों से बचकर निकलें।

विश्व हिंदू परिषद ने धर्म आधारित प्रताड़ना से संबंधित मामलों में पीड़ितों की मदद के लिए राज्यवार हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इन नंबरों पर फोन कर सहायता मांगी जा सकेगी। विहिप से संबद्ध बजरंग दल के कार्यकर्ता उनकी हर तरह से मदद करेंगे। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!