Breaking News :
>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर 12 जुलाई को आयेंगे गोरखपुर, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 जुलाई 2022, शनिवार, गोरखपुर। भाजपा पूरी तरह मिशन 2024 के मोड में आ गई है। भाजपा के बूथ सशक्तिकरण अभियान को धार देने 12 जुलाई को मुख्यमंत्री गोरखपुर आयेंगे। दो दिवसीय दौरे में मुख्यमंत्री भाजपा को वोट के लिहाज से कमजोर साबित हो रहे बूथों की समीक्षा तो करेंगे ही दो बूथों पर बैठक भी करेंगे। हालांकि इन दोनों बूथों के बारे में अभी कोई कुछ कहने से बच रहा है। मुख्यमंत्री कई परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी करेंगे। केंद्र व राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र भी देंगे।

12 जुलाई 2022 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बुंदेलखंड दौरा निर्धारित था। अब वह 16 जुलाई को बुंदेलखंड आएंगे। इस बीच शुक्रवार को मुख्यमंत्री के 12 जुलाई को गोरखपुर पहुंचने की सूचना आई तो भाजपाइयों ने बूथ सशक्तिकरण अभियान की तैयारियों को और तेज कर दिया। इसी दिन मुख्यमंत्री बूथों की समीक्षा करेंगे। हालांकि देर रात तक कोई प्रोटोकाल नहीं आया था।

13 जुलाई 2022 को गोरक्षपीठ में गुरु पूर्णिमा महोत्सव है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। साथ ही मानसरोवर मंदिर में पर्यटन विकास के अंतर्गत किए गए जीर्णोद्धार के कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे। यहां मुख्यमंत्री जनसभा भी कर सकते हैं। इसके साथ ही मंच से लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र भी देंगे। संभावना जताई जा रही है कि 13 जुलाई की शाम मुख्यमंत्री लखनऊ प्रस्थान कर जाएंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!