Breaking News :
>>भारत के प्रथम गाँव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज>>‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक>>मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण>>जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं>>चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद>>स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या>>देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार>>किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री>>बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर>>अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का बड़ा हवाई हमला, तीन लोगों की मौत, कई घायल>>एशियन गेम्स 2026- भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया>>मिशन-2027: पश्चिमी यूपी में संगठन की तैयारियों को परखेंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन>>खेल के प्रति समाज की बदली है सोच, अभिवावक खेलों को लेकर बच्चों को कर रहे प्रोत्साहित- रेखा आर्या>>कुर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद्, धर्मपुर शाखा द्वारा आयोजित किया गया मेधावी छात्र सम्मान समारोह>>नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी>>“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या>>सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में>>बच्चों का आधार बनवाने पहुंचे लोगों के नाम पर खुल रहे थे फर्जी बैंक खाते, दो डाककर्मी समेत चार गिरफ्तार>>​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं को दिए वोटिंग मंत्र

देहरादून। भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उन्हें वोटिंग के मंत्र दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मतदान के दिन ग्यारह बजे से पहले भाजपा कुनबा अगर अपना वोट डाल देगा तो भाजपा के पक्ष में एक लहर बन जाएगी। जिससे लहर के साथ चलने वाले दस प्रतिशत मतदाताओं के वोट हमारे पक्ष में आएंगे।

शनिवार को जीएमएस रोड स्थित चौधरी फार्म हाउस में कैंट विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित बैठक का उद्घाटन मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया। मुख्यमंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा के स्थापना दिवस, नवरात्रि व नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आमजन को साथ लेकर चलना ही लोकतंत्र है। उन्होंने कहा कि हमारे पास देश का नेतृत्व करने के लिए प्रभावशाली व दृढ़ निर्णय लेने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।

प्रधानमंत्री विदेश दौरों पर जाते थे तो कांग्रेस तंज कसती थी, लेकिन जरूरत के समय आज विश्व के सभी बड़े देश भारत के साथ खड़े हैं। यह विपक्ष को करारा जवाब है। मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था में उछाल आया है और 2022 तक भारत पहले पायदान पर होगा। आज देश में ऐसा माहौल है कि आमजन को सिर्फ प्रधानमंत्री के रूप में मोदी ही चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने कहा कि रविवार को भाजपा महिला मोर्चा महानगर कार्यालय से वीरांगना रैली निकालेगा। इस दौरान कैंट विधायक हरबंश कपूर, डॉ. उदय सिंह पुंडीर, हरीश कोहली, बबलू बंसल, संतोष कोठियाल, अभिषेक शर्मा, आशीष शर्मा, सुमित पांडे, अमित पांडे, अमिता सिंह, सूरज बिष्ट समेत अन्य मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!