Breaking News :
>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षाविद् ललित मोहन जोशी को प्रदान किया ‘देवभूमि विकास सम्मान 2026’>>कुंभ-2027 के लिए एनवायरमेंट बाबा ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को दिया आमंत्रण>>13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, देश-विदेश में रह रहे प्रवासियों को मिलेगा अपनी मातृभूमि से जुड़ने का मंच>>चमोली हेलीकॉप्टर हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक, दुर्घटना की जांच के दिए निर्देश>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेलोत्सव-2026 में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, शतरंज, टेबल टेनिस और बैडमिंटन में रोमांचक मुकाबले>>मंत्री डाॅ. रावत ने किया ऑनलाइन प्लेसमेंट सेल व ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पण>>श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री>>एसटीपी निर्माण एवं प्रस्तावित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, 04 नवम्बर को जनपद में आयोजित होगा गंगा उत्सव>>जनता का विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूंजी, हर चुनौती के बावजूद सोमेश्वर के विकास के लिए करती रहूंगी कार्य- रेखा आर्या>>छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा>>प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त>>कम उम्र में भी बढ़ रही आर्थराइटिस की समस्या, नियमित योग और व्यायाम से रखें जोड़ों को स्वस्थ>>बड़ा हादसा- बदरीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, छह लोग थे सवार>>रात में जगमगाते बाजार व्यापारियों के भरोसे का प्रतीक- सीएम योगी>>विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र>>भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल>>राशिद खान ने रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने>>नियमों को ताक पर रखकर हो रहा था निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग>>विरासत अभियान से हजारों लोगों को राहत, 4,943 संपत्ति नामांतरण प्रकरणों का हुआ निस्तारण>>उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं को गति: व्यय वित्त समिति ने पांच प्रस्तावों को दी मंजूरी
उत्तराखण्डदेहरादूनशैक्षिक गतिविधियाँसामाजिक गतिविधियाँ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षाविद् ललित मोहन जोशी को प्रदान किया ‘देवभूमि विकास सम्मान 2026’

नशा उन्मूलन अभियान और जरूरतमंद मेधावी विद्यार्थियों को निःशुल्क उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने के प्रयासों के लिए मिला सम्मान

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026, देहरादून। CIMS एवं UIHMT ग्रुप ऑफ कॉलेजेस, देहरादून के चेयरमैन एवं सजग इंडिया के अध्यक्ष शिक्षाविद् ललित मोहन जोशी को उनके सामाजिक सरोकारों, नशा उन्मूलन अभियान तथा आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्र-छात्राओं को निःशुल्क उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने के उल्लेखनीय प्रयासों के लिए ‘देवभूमि विकास सम्मान 2026’ से सम्मानित किया गया। देहरादून के एक निजी होटल में इंडिया वाइस न्यूज चैनल द्वारा आयोजित ‘देवभूमि से विकास संवाद’ कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।

शिक्षाविद् ललित मोहन जोशी पिछले 18 वर्षों से युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए निरंतर अभियान चला रहे हैं। सजग इंडिया के माध्यम से संचालित इस अभियान के तहत अब तक लाखों युवाओं तक नशामुक्ति का संदेश पहुँचाया जा चुका है।

1,500 से अधिक शिक्षण संस्थानों में 8 लाख युवाओं से सीधा संवाद

युवा संवाद कार्यक्रम के माध्यम से ललित मोहन जोशी उत्तराखंड एवं आसपास के राज्यों के 1,500 से अधिक शिक्षण संस्थानों में 8 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद कर चुके हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने, सकारात्मक जीवनशैली अपनाने, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

सुपर-300 मिशन: हर वर्ष 300 जरूरतमंद विद्यार्थियों को निःशुल्क उच्च शिक्षा

सामाजिक सरोकारों के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी ललित मोहन जोशी द्वारा महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। उनके नेतृत्व में संचालित ‘सुपर-300 मिशन एजुकेशन स्कीम’ के अंतर्गत प्रतिवर्ष आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों के 300 योग्य छात्र-छात्राओं को 100 प्रतिशत ट्यूशन फीस में छूट के साथ निःशुल्क उच्च शिक्षा प्रदान की जा रही है। इस योजना के तहत विद्यार्थियों को चिकित्सा, पैरामेडिकल, प्रबंधन, कंप्यूटर, होटल मैनेजमेंट, विधि सहित विभिन्न व्यावसायिक एवं उच्च शिक्षा पाठ्यक्रमों में अध्ययन का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है।

वीर नारियों और सैनिक परिवारों के बच्चों को भी निःशुल्क शिक्षा की पहल

सुपर-300 मिशन का विस्तार करते हुए भारतीय सेना में सेवारत सैनिकों के आश्रितों तथा वीर नारियों के बच्चों को भी निःशुल्क उच्च शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस पहल का उद्देश्य सैनिक परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना और उनके भविष्य को सशक्त बनाना है। यह प्रयास देश के सैनिकों एवं उनके परिवारों के प्रति सम्मान और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को भी दर्शाता है।

ललित मोहन जोशी का मानना है कि आर्थिक अभाव किसी भी प्रतिभाशाली विद्यार्थी की शिक्षा और उसके सपनों के आड़े नहीं आना चाहिए। इसी सोच के साथ वे एक ओर युवाओं को नशे से बचाने और उन्हें सकारात्मक दिशा देने के लिए प्रयासरत हैं, वहीं दूसरी ओर जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं।

‘देवभूमि विकास सम्मान 2026’ उनके इन्हीं निरंतर सामाजिक, शैक्षिक एवं जनकल्याणकारी प्रयासों को मिली एक महत्वपूर्ण पहचान है। सजग इंडिया के माध्यम से नशामुक्त समाज के निर्माण और सुपर-300 मिशन के माध्यम से जरूरतमंद एवं सैनिक परिवारों के बच्चों को शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने की उनकी पहल समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!