Breaking News :
>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने किया 60 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास

देवप्रयाग, टिहरी : मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देवप्रयाग ब्लॉक के जामणीखाल में कृषि सहायता ऋण मेला व नैखेरी महाविद्यालय में शौर्य दीवार का अनावरण किया। उन्होंने देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में 60 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया, जबकि प्रतापनगर से टिहरी जोड़ने वाले डोबरा-चांटी पुल के लिए 86 करोड़ की घोषणा की। वहीं परिवहन निगम की देवप्रयाग जाखणीधार बस सेवा फिर से शुरू करने की घोषणा की । उन्होंने राजकीय महाविद्यालय नैखरी में विज्ञान संकाय और फर्नीचर और पुस्तकें देने और बगवान पंपिंग योजना के पुनर्गठन की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने 3 करोड़ 10 लाख के कृषि सहायता ऋण के चेक लाभर्थियों को बांटे। जामणीखाल में आयोजित कृषि ऋण मेले में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशवासियों को टेलीमेडिसिन के माध्यम से स्वास्थ्य सेवा प्रदान की जा रही है। कहा कि देश मे उत्तराखंड पहला राज्य होगा, जहां टेलीकार्डियोलॉजी की शुरुआत इसी माह से होगी। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा की 17 वर्ष में इतना बजट नहीं मिला जितना सरकार ने एक वर्ष में दिया है। तीन साल में कृषि क्षेत्र में उत्तराखंड नई बुलंदियों को छुएगा। विधायक कण्डारी ने 25 सूत्रीय ज्ञापन सौपते हुए मुख्यंमंत्री को देवप्रयाग संगम पर पूर्ण सुरक्षा, गैस एजेन्सी, तहसील भवन निर्माण, देवप्रयाग भगीरथी के पास मैरीनड्राइव खोलने रणसोलीधार में जिलासहकारी बैक खोलने आदि की मांग की।

इस अवसर पर जिलाधिकारी सोनिका, एसएसपी विमला गुंज्याल, एसडीएम नुपर वर्मा, उच्चशिक्षामंत्री डॉ धन सिंह रावत, विधायक टिहरी धन सिंह नेगी, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, जिलाध्यक्ष संजय नेगी, जिला महामंत्री विनोद रतूड़ी,ब्लाक प्रमुख जयपाल पंवार मंडलाध्यक्ष जेपी चन्द नगराध्यक्ष शशी ध्यानी रजनीश मोतीवाला, रेखा भट्ट, कविता पंचपुरी, सुभंगी आदि मौजूद थे।

एक किमी पैदल चलकर चंद्रबदनी पहुंचे सीएम 

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत सिद्धपीठ चन्द्रबदनी पहुंचकर प्रदेश की सुख- समृद्धि  के लिए पूजा अर्चना की। मुख्य पुजारी पंडित शिवप्रसाद भट्ट और पुरोहित हरीश सेमल्टी द्वारा पूजा संपन्न करायी गई। मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से उखरैयाली हेलीपैड पर उतरे, जहां से वे एक किमी पैदल चलकर चन्द्रबदनी मन्दिर पहंचे। चन्द्रबदनी दर्शन के बाद राजकीय महाविद्यालय चन्द्रबदनी नेखरी में पहुंचे मुख्यमंत्री ने शौर्य दीवार का अनावरण किया।

आधा-आधूरी दिखी तैयारी

आयोजन स्थल जामणीखाल रणखेत में सुरक्षा व जनसुविधाओं की आधा अधूरी तैयारी दिखाई दी। सुरक्षा के लिये यहाँ खेत मे मेटलडिटेक्टर तो लगाया, लेकिन पर्याप्त सुरक्षा नहीं थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!