Breaking News :
>>दिल्ली-NCR की दुष्कर्म घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, निर्भया कांड की यादें हुईं ताजा>>कालिंदी ट्रेक पर फंसे 29 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू, हेलीकॉप्टर से हर्षिल पहुंचाया>>भारतीय दवा कंपनियों के लिए खुशखबरी, अमेरिका में इन दवाओं पर नहीं लगेगा टैरिफ>>एशियन गेम्स 2026- भारत-अफगानिस्तान क्वार्टर फाइनल रद्द, सेमीफाइनल में पहुंचा भारत>>सिंहस्थ 2028 की तैयारी में उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण को लेकर तनाव, भारी पुलिसकर्मी तैनात, हाईकोर्ट में सुनवाई आज>>चीड़बासा स्लाइडिंग जोन में संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर 1500 यात्रियों को सुरक्षित पहुंचाया गौरीकुंड>>दिल्ली में प्रवासी बुद्धिजीवियों से CM धामी का संवाद, कहा- उत्तराखण्ड के विकास में प्रवासियों की महत्वपूर्ण भागीदारी>>रेड-ऑरेंज अलर्ट पर मुख्य सचिव का बड़ा निर्देश, 24×7 अलर्ट मोड में रहें सभी विभाग>>परिणाम आधारित शिक्षा से विद्यार्थियों को रोजगार के साथ रोजगार सृजन के लिए तैयार करना जरूरी: कुलपति>>कार्यक्रम स्थगित कर आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे डॉ. धन सिंह रावत>>जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में जिला कौशल एवं अप्रेंटिसशिप समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न>>देहरादून में पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 30 सितंबर से भरे जाएंगे नामांकन पत्र>>अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने बाड़ेछीना स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कार्मिकों पर मांगा स्पष्टीकरण>>मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर हादसों की रोकथाम को तैनात रहेगी टास्क फोर्स; डीएम ने 24×7 पेट्रोलिंग एवं सघन चेकिंग के दिए निर्देश>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’, कहा ‘मन की बात’ है राष्ट्रहित और जनभागीदारी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी पीएम के मन की बात, बोले- सामाजिक कार्य की प्रेरणा देता है प्रत्येक एपिसोड>>प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित -मुख्यमंत्री>>सहकारिता चुनाव में नया रिकॉर्ड, सभी 10 जिला सहकारी बैंकों में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी>>घर में जमा पानी बन सकता है मलेरिया की वजह, बरसात में ऐसे करें मच्छरों की रोकथाम>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री धामी ने कहा, “आम आदमी पार्टी ने बड़े-बड़े दावे कर जनता के साथ छल करने का किया प्रयास, जनता ने उसे इज्जत के साथ विदा किया”

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 मई 2022, रविवार, नई दिल्ली/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आम आदमी पार्टी पर जोरदार हमला किया है। शनिवार को दिल्ली में प्रदेश भाजपा कार्यालय में उत्तराखंड के प्रवासी नागरिकों के साथ संवाद में उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में अब आम आदमी पार्टी का कोई नाम लेने वाला नहीं है।

आप पार्टी को समाप्त करने की शुरुआत उत्तराखंड से हुई है। राज्य में उसका नामोनिशान मिट गया है और अब वह यहां पुनर्जन्म भी नहीं ले पाएगी।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने बड़े-बड़े दावे कर जनता के साथ छल करने का प्रयास किया, लेकिन जनता ने उसे इज्जत के साथ विदा कर दिया। मुख्यमंत्री के अनुसार उन्होंने पहले ही कहा था कि पर्यटन प्रदेश उत्तराखंड में यह पार्टी केवल चुनाव के लिए आई है।

चुनाव के बाद जैसे यह आई है वैसे ही चली जाएगी। दो दिन पहले ही राज्य में इस पार्टी का चेहरा रहे कर्नल अजय कोठियाल (से.नि.) अपनी पूरी टीम के साथ इस्तीफा दे चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में ऐसा पहली बार हुआ, जब सभी मिथक तोड़ते हुए भाजपा दोबारा सत्तासीन हुई है।

उन्होंने अपने पिछले मुख्यमंत्री काल में लिए गए निर्णयों का ब्योरा भी रखा। उन्होंने कहा कि अब नई सरकार के गठन के साथ ही कई संकल्प लिए गए हैं। सरकार पूरी पारदर्शिता से विकल्प रहित संकल्प के साथ कार्य करेगी।

सरलीकरण, समाधान व निस्तारीकरण पर अधिकारियों को विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार की प्राथमिकता समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचना है। उन्होंने हाल के दिनों में लिए गए निर्णयों का जिक्र भी किया।

चारधाम यात्रा का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार यात्रियों की संख्या कई गुना बढ़ गई है। चारधाम यात्रा हमारी चुनौती है, लेकिन सरकार इसे सुव्यवस्थित करने को हरसंभव प्रयास कर रही है।

चम्पावत उपचुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने वहां से चुनाव लडऩे का अवसर देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर चम्पावत के प्रवासियों ने क्षेत्र में प्रचार के लिए जाने की बात कही।

संवाद कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट, सांसद लाकेट चटर्जी, दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता, विधायक मोहन सिंह बिष्ट, उत्तराखंड प्रवासी प्रकोष्ठ के दिल्ली प्रदेश संयोजक हरेंद्र डोलिया, प्रभारी अर्जुन सिंह आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!