Breaking News :
>>मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त>>संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री>>‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज>>जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण>>स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण>>उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री>>उत्तराखंड में बढ़ा लंपी रोग का खतरा, 21 पशुओं में संक्रमण की पुष्टि, एक बछड़े की मौत>>अपने यादव कार्यकर्ताओं की भी नहीं रही सपा, राजभर ने अखिलेश को घेरा>>बार-बार थकना और ज्यादा प्यास लगना! बच्चों में दिखें ये बदलाव तो हो जाएं सावधान>>लैंडिंग के बाद बेकाबू हुआ अमेजन का कार्गो विमान, कई गाड़ियों को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत>>‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 120 करोड़ के पार पहुंची कमाई>>Vi के शेयर में अचानक आई तेजी, 3% से ज्यादा चढ़ा स्टॉक>>‘सेवा ही संगठन’ के संकल्प के साथ भाजपा ने तैयार किया जनसेवा का रोडमैप>>मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी>>एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील>>डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश>>श्रीकृष्ण जन्म की दिव्य लीला ने मोहा मन, मध्यरात्रि में अभिषेक के साथ गूँजा “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की”>>‘अनघ (निष्पाप)–मेरी अपनी यात्रा’ : स्मृतियों की पगडंडी से जीवन के उजास तक>>10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला>>महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
उत्तराखण्ड

आज खोले गए हेमकुंड साहिब ओर लक्ष्मण मंदिर के कपाट, श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में लगाई डुबकी

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 मई 2022, रविवार, देहरादून। हेमकुंड साहिब व लक्ष्मण मंदिर के श्रद्धालुओं के लिए कपाट खोल दिए गए हैं। हेमकुंड साहिब उच्च हिमालय में 15225 फिट पर सिखों का सबसे ऊँचा तीर्थ स्थल है। आज सुबह घांघरिया से पंचप्यारों के नेतृत्व में यात्रा हेमकुंड साहिब पहुँची। करीब नौ बजे पंच प्यारों के अगुआई में गुरुग्रंथ साहिब को सचखंड गृभगृह से दरबार साहिब में लाया गया।

सेना के बेंड के मधुर ध्वनि के बीच तीन हजार से अधिक सिख श्रदालुओं की संगत के बीच हेमकुंड साहिब के कपाट खोले गए। दरबार साहिब में गुरुग्रंथ साहिब का प्रकाशोत्सव के साथ ही हेमकुंड साहिब के दर्शन पूजा शुरू हो गई।

मुख्यग्रंथी मिलाप सिंह ने कहा कि हेमकुंड साहिब में श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में डुबकी लगाई। हेमकुंड साहिब के साथ ही लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी भ्यूंडार के ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं की मौजूदगी में पूजा-अर्चना कर खोल दिए गए हैं।

  • पंज प्यारों की अगुआई में आज सुबह छः बजे घांघरिया से हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुई संगत
  • पंज प्यारों की अगुआई में सुबह 9:30 बजे कपाट खुलने के बाद दरबार साहिब में सुशोभित होंगे गुरु ग्रंथ साहिब
  • सुबह दस बजे पाठ श्री सुखमणि साहिब और सुबह 10:30 बजे होंगे सबद-कीर्तन
  • दोपहर 12:30 बजे होगी इस साल की पहली अरदास
  • दोपहर एक बजे लिया जाएगा हुक्मनामा

भ्यूंडार घाटी में उल्लास का माहौल

कोविड के कारण, वर्ष बाद अपने भव्य स्वरूप में शुरू हो रही हेमकुंड साहिब की यात्रा को लेकर भ्यूंडार घाटी में उल्लास का माहौल है। घाटी के ग्रामीण गोविंदघाट से लेकर हेमकुंड साहिब के बेस कैंप घांघरिया तक होटल-ढाबा, घोड़ा-खच्चर व डंडी-कंडी समेत अन्य व्यावसायिक गतिविधि संचालित करते हैं। हालांकि, हेमकुंड साहिब पैदल मार्ग पर शीतकाल के दौरान क्षतिग्रस्त शौचालयों की अभी मरम्मत नहीं हो पाई है। इससे श्रद्धालुओं को परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!