Breaking News :
>>दिल्ली-NCR की दुष्कर्म घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, निर्भया कांड की यादें हुईं ताजा>>कालिंदी ट्रेक पर फंसे 29 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू, हेलीकॉप्टर से हर्षिल पहुंचाया>>भारतीय दवा कंपनियों के लिए खुशखबरी, अमेरिका में इन दवाओं पर नहीं लगेगा टैरिफ>>एशियन गेम्स 2026- भारत-अफगानिस्तान क्वार्टर फाइनल रद्द, सेमीफाइनल में पहुंचा भारत>>सिंहस्थ 2028 की तैयारी में उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण को लेकर तनाव, भारी पुलिसकर्मी तैनात, हाईकोर्ट में सुनवाई आज>>चीड़बासा स्लाइडिंग जोन में संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर 1500 यात्रियों को सुरक्षित पहुंचाया गौरीकुंड>>दिल्ली में प्रवासी बुद्धिजीवियों से CM धामी का संवाद, कहा- उत्तराखण्ड के विकास में प्रवासियों की महत्वपूर्ण भागीदारी>>रेड-ऑरेंज अलर्ट पर मुख्य सचिव का बड़ा निर्देश, 24×7 अलर्ट मोड में रहें सभी विभाग>>परिणाम आधारित शिक्षा से विद्यार्थियों को रोजगार के साथ रोजगार सृजन के लिए तैयार करना जरूरी: कुलपति>>कार्यक्रम स्थगित कर आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे डॉ. धन सिंह रावत>>जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में जिला कौशल एवं अप्रेंटिसशिप समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न>>देहरादून में पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 30 सितंबर से भरे जाएंगे नामांकन पत्र>>अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने बाड़ेछीना स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कार्मिकों पर मांगा स्पष्टीकरण>>मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर हादसों की रोकथाम को तैनात रहेगी टास्क फोर्स; डीएम ने 24×7 पेट्रोलिंग एवं सघन चेकिंग के दिए निर्देश>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’, कहा ‘मन की बात’ है राष्ट्रहित और जनभागीदारी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी पीएम के मन की बात, बोले- सामाजिक कार्य की प्रेरणा देता है प्रत्येक एपिसोड>>प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित -मुख्यमंत्री>>सहकारिता चुनाव में नया रिकॉर्ड, सभी 10 जिला सहकारी बैंकों में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी>>घर में जमा पानी बन सकता है मलेरिया की वजह, बरसात में ऐसे करें मच्छरों की रोकथाम>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना
उत्तराखण्ड

नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 मई 2022, रविवार, सितारगंज। नशा मुक्ति केंद्र सितारगंज में भर्ती युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव का चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक परिवार का इकलौता चिराग था। स्वजनों ने केंद्र संचालक पर मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया है। युवक के शरीर पर चोटों के निशान थे।

चकरपुर निवासी पूर्व सैनिक एवं व्यापारी लक्ष्मी दत्त कापड़ी ने अपने 28 वर्षीय पुत्र सूरज कापड़ी को 15 मई की देर शाम को सितारगंज में स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। शनिवार को दिन में करीब 1.30 बजे उन्हें फोन आया कि उनके पुत्र सूरज को उल्टी आ रही है। स्थानीय अस्पताल में उपचार कराने के बाद उसे पीलीभीत ले जाया जा रहा है। इसके बाद करीब चार बजे एक एंबुलेस में नशा मुक्ति केंद्र के दो युवक उनके घर सूरज का शव लेकर पहुंचते है। जो कहते है कि उसकी पीलीभीत अस्पताल में मौत हो गई। इसके बाद वह शव छोड़कर निकल जाते हैं। यह सुनकर स्वजनों में कोहराम मच गया।उपनिरीक्षक कैलाश देव ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखवा दिया गया। रविवार को उसके शव का चिकित्सक डॉ.प्रदीप चौधरी एवं डॉ.अमित बंसल के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। जिसके बाद शव को घर लाया गया। जहां पिता लक्ष्मी दत्त कापड़ी, माँ आनंदी देवी, पत्नी महिमा, बहन रेखा, पिंकी, निशा, कविता और रिश्तेदार शव देखकर फूट फूट कररोने लगे।

सूरज चार बहनों का इकलौता भाई था। बाद में बनबसा स्थित शारदा घाट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक के स्वजनों ने नशा मुक्ति केंद्र संचालक पर मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया है। जिसकी तहरीर सितारगंज पुलिस को सौंपी है। मृतक के चचेरे भाई दीपक कापड़ी का कहना है कि सूरज के शरीर पर मारपीट के गहरे घाव है। जिसकी वजह ही उसकी मौत हुई है। इतना ही नहीं केंद्र संचालक उसके शव को लावारिश अवस्था में फेंक कर चले गए।

सूरज के शव का पोस्टमार्टम चिकित्सकों के पैनल से कराया गया। परंतु उसकी मौत के रहस्य से अभी भी पर्दा नहीं हट सका है। चिकित्सकों का कहना है कि मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। इसलिए उसका बिसरा सुरक्षित रखा गया है। हालांकि उसके शरीर पर चोटों के निशान जरूर पाए गए है।

सूरज कापड़ी का विवाह 25 मई 2020 को चंपावत की महिमा से हुआ था। फिलहाल उसके कोई संतान नहीं थी। तीन बाद सूरज अपनी शादी की दूसरी वर्षगांठ मनाने वाला था। परंतु ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!