Breaking News :
>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी>>‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक>>ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम>>उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल>>मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी>>ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में फ्रैंक एंथोनी मेमोरियल ऑल इंडिया अंतर विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता (वर्ग एक) सम्पन्न>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट>>टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी : मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखण्डदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

मुख्यमंत्री धामी ने जम्मू-कश्मीर में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित जनसभा को किया सम्बोधित

कांग्रेस, पीडीपी, नेशनल कांफ्रेंस के नेताओं ने जम्मू कश्मीर को आतंकवाद की आग में झोंका

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर में खुल रहे समृद्धि के द्वार : मुख्यमंत्री

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरूवार, 19 सितम्बर 2024, जम्मू/देहरादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को बसंतपुर (बसोहली), जम्मू-कश्मीर में भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह के पक्ष में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वो देवभूमि उत्तराखंड से आए हैं, जहां हर स्थान में देवों का वास है। उन्होंने कहा बसोहली क्षेत्र भी मंदिरो के स्थान के रूप में जाना जाता है। उन्होंने कहा भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह को अपना समर्थन देकर अधिक से अधिक मतों से विजय बनाना है एवं कमल के फूल पर वोट देकर पूरे प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनानी है ताकि जम्मू में सुख शांति और समृद्धि का संचार हो सके। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में कई प्रत्याशी जनता के वोट मांगने आ रहे हैं, लेकिन उनके चरित्र से जनता भली भांति परिचित है। दर्शन सिंह ने हमेशा जनता के साथ खड़ा रहकर क्षेत्र के विकास का संकल्प लिया है। एक ओर महज वोट मांगने वाले तो दूसरी ओर सेवा करने वाला भाजपा प्रत्याशी खड़े हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के नेतृत्व में हमारा देश विश्व शक्ति के रूप में आगे बढ़ा है। हर बड़ी घटना में आज विश्व को भारत के रुख का इंतजार रहता है। बीते 10 वर्षो में स्वास्थ्य, सड़क, रेल, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, आधुनिकता के क्षेत्र में देश तेजी से आगे बढ़ा है। आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। प्रधानमंत्री ने भारत को दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का संकल्प लिया है। उन्होने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में धारा 370 को समाप्त करने का ऐतिहासिक कार्य किया गया है। धारा 370 समाप्त होने के बाद पहली बार चुनाव होने जा रहे हैं। जो अपने आप में ऐतिहासिक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि धारा 370 हटने के बाद प्रधानमंत्री के संकल्प “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूल मंत्र के साथ जम्मू कश्मीर में विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। जम्मू कश्मीर में किसानों के लिए 8 हजार करोड़ की योजनाएं चलाई जा रही है। 2 लाख 71 हजार से अधिक गरीब परिवारों को पक्के मकानों की सौगात दी गई है। 72 लाख लोगों को हर महीने नि:शुल्क राशन दिया जा रहा है। मुद्रा योजना के तहत 2023- 24 में जम्मू कश्मीर के 3 लाख 63 हजार से अधिक युवाओं को 8 हजार करोड़ की सहायत प्रदान की गई है। अब जम्मू कश्मीर के युवा नौकरी मांगने नहीं, नौकरी देने वाले युवा बन रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर में एम्स, आईआईएम की स्थापना हुई है। उन्होंने कहा शाहपुर कंडी डैम प्रोजेक्ट के संबध में सभी पक्षों को आपस में बिठाकर बातचीत हुई है। उन्होंने कहा एक ओर भाजपा जम्मू कश्मीर में विकास कर रही है तो दूसरी ओर कांग्रेस, एन.सी के लोग जम्मू कश्मीर में फिर से अनुच्छेद 370 को लागू करने की बात करते हैं। कांग्रेस, पीडीपी, नेशनल कांफ्रेंस के नेताओ ने अपने व्यक्तिगत हित के लिए जम्मू कश्मीर को जिहाद की आग में झोंका है। इन पार्टियों ने लोगो को भय दिखाकर वोट बैंक की राजनीति कर रही है। पीडीपी ने इस राज्य में कई घोटाले किए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जम्मू कश्मीर के लोग कांग्रेस, पीडीपी, नेशनल कांफ्रेंस की सच्चाई जान चुके हैं। जम्मू कश्मीर के लोग भ्रष्टाचार, परिवावाद, अलगाववाद को बढावा देने वाली पार्टियों को सत्ता में नहीं लाने वाले हैं, इन्हे जड़ से उखाड़ कर फेंकने वाले है। उन्होने कहा कांग्रेस उस पार्टी से गठबंधन करती है जो लोग जम्मू कश्मीर को लेकर पाकिस्तान से वार्ता करने की बात कहते है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री भी नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस के घोषणा पत्र का समर्थन कर रहे हैं। ये लोग देश को तोड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी के रहते हुए विपक्ष का कोई भी देश विरोधी षड्यंत्र काम नही आएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार हुआ करती थी तब सीमा पर हर रोज सीजफायर का उल्लंघन हुआ करता था। जिससे सीमा पर रहने वाले गांव के लोग बंकरो पर रहने के लिए मजबूर रहते थे। पर केंद्र में मोदी की सरकार आने के बाद कोई भी इस प्रकार का दुस्साहस नहीं करता है। जो पाकिस्तान हमें पहले आंख दिखाता था आज वो पाकिस्तान खामोश बैठा है। आज सेना को गोली का जवाब गोलों से देने के आदेश हैं।

इस दौरान भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह, रणजोत सिंह , विनय रौहेला, महान सिंह, डॉ. स्वेता सिंह एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!