Breaking News :
>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश>>प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी : डॉ. नरेश बंसल>>कृषि मंत्री जोशी ने ली रेशम विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी, दिए अहम निर्देश>>आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान>>गुंडा एक्ट में जिलाबदर किये गए अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मालन, सुखरौ एवं खोह नदियों का किया निरीक्षण>>मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश>>अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सभी प्रारूपों से संन्यास का किया ऐलान>>‘रामायण’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, रावण के अवतार में यश ने बटोरी सुर्खियाँ>>स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियाँ तेज>>एचआईवी/एड्स मुक्त देहरादून का संकल्प, रोकथाम से उपचार तक कसेगा प्रशासन का शिकंजा>>राज्य में शत-प्रतिशत लागू होंगे एनईपी-2020 के प्रावधान : डाॅ. धन सिंह रावत>>देहरादून के भविष्य को आकार देने उमड़ रही जनता, महायोजना-2041 पर दूसरे चरण की सुनवाई में बढ़ी भागीदारी>>देहरादून पुलिस का त्वरित एक्शन, 24 घंटे में बुलेट चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार>>लोकसभा में नकल विरोधी संशोधन विधेयक पारित होने पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री का जताया आभार>>मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर SIR पर की समीक्षा>>कांवड़ यात्रा के दौरान SDRF की त्वरित कार्रवाई, कांगड़ा घाट पर गंगा में डूब रहे कांवड़िये को सकुशल बचाया>>सेलाकुई में चोरी और वाहन चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार>>सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान- मुख्यमंत्री>>सिर्फ हेल्दी खाना नहीं, सही समय पर खाना भी है जरूरी, जानिए पूरे दिन का परफेक्ट डाइट शेड्यूल
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने 173 एएनएम को वितरित किये नियुक्ति पत्र

देहरादून। स्वास्थ्य विभाग को 352 एएनएम मिले हैं। जिनमें से 173 एएनएम को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नियुक्ति पत्र वितरित किये। मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज 173 एएनएम को नियुक्ति पत्र सौंपे। इन सभी चयनित एएनएम को प्रदेशभर के विभिन्न चिकित्सा इकाईयों में तैनाती दे दी गई है। इस अवसर पर प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. रावत ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुलभ करने के प्रति प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत एएनएन के 352 पदों पर नियुक्ति की गई है।

जिसमें से आज विभिन्न जनपदों के 173 अभ्यर्भियों को नियुक्ति पत्र वितरित किये गये। जिनमें पौड़ी जनपद के 57, चम्पावत 3, हरिद्वार 8, ऊधमसिंह नगर 12, देहरादून 51, नैनीताल 10, टिहरी गढ़वाल 26 तथा रूद्रप्रयाग जनपद के 6 एएनएम शामिल है। अवशेष एएनएम को जनपद स्तर पर नियुक्ति पत्र वितरित किये जायेंगे। डॉ. रावत ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न चिकित्सा इकाईयों में एएनएम की नियुक्ति से आम जनमानस को दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों तक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ हो सकेंगी।

इसके अलावा गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य देखभाल सहित टीकाकरण अभियान को और धार मिलेगी। जिससे प्रदेश के स्वास्थ्य देखभाल में बहुआयामी सुधार होगा जिसका फायदा आम लोगों को मिलेगा। एएनएम के माध्यम से जहां स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ की जायेगा वहीं मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में अपेक्षित कमी लाने के प्रयास किये जायेंगे। डॉ. रावत ने बताया कि विगत वर्ष प्रदेश में 92 फीसदी संस्थागत प्रसव पंजीकृत किये गये, जिसे शतप्रतिशत करना प्रदेश सरकार का लक्ष्य है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में राज्य में मातृ मृत्यु दर 103 प्रति लाख लाइफ बर्थ है जिसे 90 के आंकड़े से नीचे लाने में एएनएम संवर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। इसी प्रकार प्रदेश में शिशु मृत्यु दर 24 प्रति हजार लाइफ बर्थ है जिसे इकाई के अंक में लाना सरकार का मकसद है। इस अवसर पर डॉ. रावत ने सभी चयनित महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को बधाई दी साथ ही उम्मीद जताई कि सभी एएनएम पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों और कर्तव्यों का पालन कर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण में सहयोग करेंगे। इसके अलावा कार्यक्रम में वन विकास निगम में स्केलर के पदों पर चयनित 178 अभ्यर्थियों को भी नियुक्ति पत्र वितरित किये गये।

इस अवसर पर वन मंत्री सुबोध उनियाल, प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रभारी स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. सुनीता टम्टा सहित अन्य विभागीय अधिकारी एंव नवनियुक्त एएनएम उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!