Breaking News :
>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक
उत्तराखण्डखेल-जगतदेशदेहरादून

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ होगा 28 जनवरी 2025 को 38वें राष्ट्रीय खेलों का आगाज

पारंपरिक अंदाज में होगा प्रधानमंत्री का स्वागत

प्रधानमंत्री मोदी को अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन सौंपेंगे मशाल 

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 28 जनवरी 2025, देहरादून। आखिरकार वह दिन आ ही गया जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार था। जी हाँ आज से 38वें राष्ट्रीय खेलों का आगाज होने जा रहा है। देश-विदेश से पहुंचने वाले खिलाड़ी आज से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम छ: बजे राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित समारोह में खेलों की शुरुआत करेंगे। पारंपरिक अंदाज में प्रधानमंत्री का स्वागत होगा। पीएम के सामने 35 टीमों के एथलीट परेड करेंगे। उत्तराखंड निवासी अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन उन्हें मशाल सौंपेंगे।

14 फरवरी तक चलने वाले राष्ट्रीय खेलों में देशभर के 11 हजार से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। कई स्पर्धाओं के लिए टीमें उत्तराखंड पहुंचने लगी हैं। शाम को छह बजे जब प्रधानमंत्री खेलों का शुभारंभ करेंगे, उस दौरान प्रधानमंत्री के सामने एथलीटों की परेड होगी। इस दौरान होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों राज्य की लोक संस्कृति की छटा देखने को मिलेगी। खेलों के शुभारंभ के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.), केंद्रीय खेल मंत्री डॉ.मनसुख मांडविया, केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खड़से, खेल मंत्री रेखा आर्या, भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष डॉ. पीटी उषा भी मौजूद रहेंगी।

साढ़े तीन बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साढ़े तीन बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जो खेलों के शुभारंभ से पहले महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज परिसर में ऋषिकेश-हरिद्वार, शारदा कॉरिडोर और बदरीनाथ-केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा करेंगे।

मेजबान टीम से सबसे अधिक 1016 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
उत्तराखंड में पहली बार होने जा रहे राष्ट्रीय खेलों में मेजबान टीम से सबसे अधिक 1016 खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। जबकि देश के सबसे छोटे संघ राज्यक्षेत्र लक्षद्वीप से मात्र दो खिलाड़ी राष्ट्रीय खेलों में हिस्सा होंगे। खेलों में देश के 28 राज्य एवं विभिन्न केंद्र शासित प्रदेशों के 11340 खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। राष्ट्रीय खेलों में कई स्पर्धाएं रात में भी होंगी। एथलेटिक्स में सबसे अधिक 700 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

इन राज्यों के इतने खिलाड़ी कर रहे प्रतिभाग
राष्ट्रीय खेलों में आंध्र प्रदेश से 294, अंडमान व निकोबार से 28, अरुणाचल प्रदेश से 43, असम 301, बिहार 196, चंडीगढ़ से 205, छत्तीसगढ़ से 294, दादर एवं नागर हवेली से 13, दिल्ली से 633, गोवा से 172, गुजरात से 354, हरियाणा से 207, जम्मू-कश्मीर से 47, झारखंड से 201, कर्नाटक से 681, केरल से 596, मध्य प्रदेश से 472, महाराष्ट्र से 822, मणिपुर से 387, मेघालय से 53, मिजोरम से 74, नागालैण्ड से 10, ओडिशा से 423, पांडुचेरी से 56, पंजाब 479, राजस्थान 511, सिक्किम 33, तमिलनाडु 624, त्रिपुरा 20, उत्तर प्रदेश 393, पश्चिम बंगाल 411, तेलंगाना 282, लद्धाख सात, सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड से 437 खिलाड़ी अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!