Breaking News :
>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा>>सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर- महाराज>>देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद>>मुख्यमंत्री धामी ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग>>सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री से भरपूर ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>हरेला पर्व को जन-जन से जोड़ने की तैयारी, सभी जिलों को एक्शन प्लान बनाने के निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041 पर बढ़ा जनसंवाद, दूसरे दिन सेक्टर-02 के लोगों ने रखी अपनी बात>>अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस और सोमेश्वर के बाबू जगजीवन राम छात्रावास>>अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>धामी सरकार में हुए लोककल्याण के कई ऐतिहासिक काम : महाराज>>कैसी होगी खेल नीति, जनता देगी राय : रेखा आर्या>>संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुरक्षात्मक कार्यों का लिया जायजा>>मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण एवं बद्रीनाथ मास्टर प्लान कार्यों की समीक्षा की>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13.80 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख रुपए लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर>>देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर- धामी>>जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, चार नए खिलाडी स्क्वाड में शामिल>>समाधान दिवस में डीएम का सख्त एक्शन, आंचल डेयरी प्रबंधक का रोका वेतन>>उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल 14 जुलाई से- रेखा आर्या
उत्तराखण्ड

इंतजार की घड़िया खत्म, कुछ ही घंटो बाद उत्तराखण्ड के सबसे गौरवान्वित पल 38वें नेशनल गेम्स का आगाज 

खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को दिया संदेश – जाओ, छा जाओ

रजत जयंती खेल परिसर में पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

देहरादून। 38वें राष्ट्रीय खेलों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो चुकी हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रंगारंग उद्घाटन समारोह में खेलों का आगाज करने जा रहे हैं। इसके लिए भारतीय ओलम्पिक संघ अध्यक्ष पीटी ऊषा समेत कई मेहमान पहुंच चुके हैं और बाकी मंगलवार दोपहर तक देहरादून पहुंच जाएंगे। खेलों की पूर्व संध्या पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने अपने खिलाड़ियों को संदेश दिया है – जाओ और खेल फलक पर छा जाओ।

देश दुनिया की नजरें इस वक्त देवभूमि उत्तराखंड पर हैं। यहां 28 जनवरी से 38वें राष्ट्रीय खेलों का आगाज होने जा रहा है। राष्ट्रीय खेलों की उत्तराखंड अपने इतिहास में पहली बार मेजबानी कर रहा है। नेशनल गेम्स के लिए देश भर के खिलाड़ियों का उत्तराखंड पहुंचने का सिलसिला भी जारी है। नेशनल गेम्स में 9 हजार से ज्यादा खिलाड़ी उत्तराखंड की धरती पर अपना दमखम दिखाएंगे। खिलाड़ियों और स्टाफ को मिलाकर कुल 16,000 लोग यहां पहुंच सकते हैं। खेल मंत्री रेखा आर्या ने खेलों की पूर्व संध्या पर कहा कि सरकार के रूप में हम खेल आयोजन को बेहतर से बेहतर जो कर सकते थे वह सब किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अब प्रदेश की टीमों से अपेक्षा है कि वे अपने दमदार प्रदर्शन से देवभूमि को गौरवांवित करें।

सबसे ज्यादा 700 खिलाड़ी एथलेटिक्स में ट्रायथलॉन में 128, खो-खो में 240, वुशु में 390, शूटिंग 400, बैडमिंटन 240, फुटबॉल 352, राफ्टिंग 136, रग्बी 192, वेटलिफ्टिंग 160, स्क्वैश 192, बॉक्सिंग 208, योगासन 272, आर्चरी 288, रोइंग 240, हॉकी 360, लॉन टेनिस 100, नेटबॉल 352, मॉडर्न पेंटाथलॉन ऑन 320, जिमनास्टिक 350, एथलेटिक्स 700 खिलाड़ी भाग लेंगे।
टेबल टेनिस 136, फेंसिंग 264, जूडो 253, रेसलिंग 288, क्लियर पट्टू 220, मलखम 192, लॉन बॉलिंग 112, एकॉस्टिक 588, साइकिलिंग 432, कैननोइंग एंड कयाकिंग 224, हैंडबॉल 416, कबड्डी 288, वॉलीबॉल 256 और बास्केटबॉल में 256 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

डे नाइट होंगे कई गेम्स
ग्राउंड्स पर डे नाइट कंपटीशन की पूरी तैयारी की गई है। कई प्रतियोगिताएं सुबह 6:00 बजे से और देर रात तक होंगी। आउटडोर इंडोर कंपटीशन के लिए इस्तेमाल होने वाली लाइट विशेष प्रकार की लाइट होगी, जिन्हें कंप्यूटर से कंट्रोल किया गया है ताकि लाइट का इफेक्ट गेम पर ना पड़े और किसी तरह का कोई शैडो खिलाड़ी को डिस्टर्ब ना करें। लाइटों को इस तरह से सेट किया गया है जो कि नेचुरल फील दे। नेशनल गेम्स में एथलेटिक्स रग्बी 7, आर्चरी, फुटबॉल, हॉकी जैसे आउटडोर मुकाबले ऐसे हैं जो कि स्पोर्ट्स लाइट की रोशनी में होंगे।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि हर खेल में उस देश से उपकरण मंगाए गए हैं, जिनकी क्वालिटी विश्व स्तरीय लेवल पर बेस्ट मानी जाती है. सभी खेल आयोजनों पर सभी उपकरण इंस्टॉल किये जा चुके है।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय खेलों के सभी इवेंट्स प्रदेश में ही करने के लिए हमने कई खेल अवस्थापनाएं तैयार की हैं। हमारे यहां जिन खेलों को कराने की सुविधा नहीं थी। हमने समय रहते उन खेल विधाओं के लिए विश्वस्तर के खेल मैदान और साइकिलिंग वेलोड्रोम जैसी सुविधाएं विकसित की।

जुबिन नौटियाल और पवनदीप दिखाएंगे जलवा

मैदान के बीच में एक 60 फीट ऊंची वीडियो वॉल तैयार की जा रही है। जिस पर लाइट प्रोटेक्शन के माध्यम से फील्ड के हर कोने में वीडियो शो देखा जा सकेगा। इसके अलावा राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में इसी वीडियो वॉल के चारों तरफ थ्री लेवल स्टेज तैयार किया जा रहा है, जिस पर कल 3 से 4 हजार आर्टिस्ट अलग-अलग समय में अपनी परफॉर्मेंस देंगे। बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल, पवनदीप राजन, पांडवाज बैंड आयोजन का मुख्य आकर्षण होंगे। पूरे स्टेडियम में तकरीबन 1000 से 1500 लाइटें इंस्टॉल की जा रही है, जो कि एक भव्य लाइट शो और उसके बाद फायर वर्क्स भी नेशनल गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी में चार चांद लगाएगी।

ओपनिंग सेरेमनी में शिरकत करेंगे करीब 25,000 लोग
पूरे देश भर से तकरीबन 25,000 लोग इस भव्य ओपनिंग सेरेमनी में शिरकत करेंगे। अलग-अलग राज्यों से तकरीबन 20 से 25 एथलीट और स्पोर्ट्स ऑफिशल्स इस प्रोग्राम में भाग लेंगे। वहीं, फील्ड में एथलीट की परेड का पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुआयना करेंगे और उसके साथ ही उन्हें सलामी भी दी जाएगी। पीएम का स्टेज साउथ स्टैंड पर बनाया गया है जबकि, पीएम मोदी के स्टेज के दाहिनी तरफ एक वीआईपी क्षेत्र रखा गया है। उसके बाद प्रेस के लोगों के लिए 200 सीट रिजर्व रखी गई है तो वहीं सामने वाले नॉर्थ स्टैंड में भी लोअर स्टैंड में वीआईपी और अपर स्टैंड में पब्लिक के लिए खुला रखा गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!