Breaking News :
>>अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश>>जनता मिलन बना समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच, शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई से लोगों को मिल रही राहत>>मुख्यमंत्री धामी ने एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का किया शुभारंभ>>सुराज और जन-जन का विकास ही हमारी राजनीति का आधार- रेखा आर्या>>विकासनगर में ज्वैलरी शॉप चोरी का खुलासा, चार नेपाली आरोपी गिरफ्तार>>कोटद्वार हाईवे पर हाथियों का आतंक, तीन वाहन क्षतिग्रस्त; सड़क पर लगा लंबा जाम>>ई-कार एक्सपोर्ट में भारत की बड़ी छलांग, पहली तिमाही में विदेश भेजे 10,802 वाहन>>मोबाइल देखते-देखते सिरदर्द क्यों होता है? स्क्रीन के साथ ये आदतें भी हैं जिम्मेदार>>देहरादून में आज से एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी, 14 देशों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा>>‘आवारापन 2’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 3 दिन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा>>बिहार के अशोकधाम मंदिर में मची भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल>>काशीपुर में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर मौत>>उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी, देहरादून-टिहरी में भारी बारिश का अलर्ट>>जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी>>टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, लापता दो लोगों की तलाश जारी>>रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन की समीक्षा, बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश>>मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या>>हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश>>श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि>>उपनल के नवनिर्मित कार्यालय भवन का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन, पूर्व सैनिकों और युवाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
ताज़ा खबरेंदिल्ली

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने लॉन्च की ‘सोशल सिक्योरिटी स्कीम’

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 जुलाई 2021, मंगलवार, नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को सोशल सिक्योरिटी स्कीम को लॉन्च कर दिया। इसके तहत कोरोनावायरस संक्रमण के दौरान मारे गए लोगों के परिवारों की मदद की जाएगी।

इस मौके पर ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर इस स्कीम के तहत आवेदन करने की सुविधा को मुख्यमंत्री ने शुरू किया। इस स्कीम का लाभ लेने के लिए फिलहाल मौके पर 5 लोगों ने आवेदन किया। सीएम केजरीवाल ने कहा कि देश के लिए कोरोना की चौथी लहर हो सकती है, मगर दिल्ली के लिए चौथी लहर आ चुकी है। जो लहर अभी हल्की पड़ी है वो बहुत ही घातक थी। कई लोगों से बात हुई तो पता चला कि बहुत से बच्चे अनाथ हो गए हैं।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि हमने स्कीम शुरू कर दी है। जो लोग कोरोना के दौरान मारे गए हैं। उनके परिजनों को 50 हजार की एकमुश्त राशि की मदद दी जाएगी। उनसे केवल यही पूछा जाएगा कि क्या उनके परिजन की मौत कोरोनावायस संक्रमण से हुई है उसके बाद उन्हें 50 हजार की राशि दी जाएगी। सरकार ऐसे लोगों की मदद करना चाह रही है जिसको ध्यान में रखकर कदम उठाया गया है।

इसके अलावा अगर कोरोना के दौरान कोई बच्चा अनाथ हो गया है तो उसे 2500 रुपये 25 साल तक प्रति माह आर्थिक मदद दी जाएगी। अन्य लोगों को भी आर्थिक मदद दी जाएगी। घर मे कोई कमाने वाला नहीं रहा है तो ऐसे परिवार को भी 50 हजार आर्थिक मदद के अलावा 2500 रुपये प्रति माह आर्थिक मदद दी जाएगी।

इस स्कीम में लोगों के आवेदन करवाने के लिए कोरोना प्रभावित लोगों के घर तक भी जिला प्रशासन के कर्मचारी जाएंगे और उनके फार्म भरवाएंगे। कई दस्तावेज नहीं है तो उसे भी वे ही तैयार कराएंगे।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि मेरी अपील कोरोना प्रभावित लोगों के घरों पर जाने वाले उन प्रतिनिधियों से भी है कि कागज की कमी बताकर लोगों का मुआवजा रुकना नहीं चाहिए, कागज की कमी है तो वो जिम्मेदारी सरकार की है उन लोगों का हर तरह से काम करवाना है और मुआवजा दिलवाना है।

कोशिश इस बात की करनी है पीड़ित परिजनों को मदद पहुंच जाए और वो कुछ राहत महसूस कर सकें। पीड़ित परिवार को किसी भी तरह परेशान नहीं करना है, उन्हें सहायता पहुंचानी है। किसी के घर में मौत हुई है कमाने वाला चला गया है तो कोशिश करनी है तो जल्दी से जल्दी उनकी मदद करनी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!