Breaking News :
>>दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण>>जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता>>मैं हिंदी हूँ……….>>काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा>>अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच>>लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल>>कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव>>लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड>>अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज>>ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल>>ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
ताज़ा खबरेंदेश

केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल के आसार, भाजपा सांसदों को शीघ्र दिल्ली पहुँचने का आदेश

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 जुलाई 2021, मंगलवार, नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल को लेकर राजनीतिक गलियारों में जोर-शोर के बीच, नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में पहली बार केंद्रीय मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल हो सकता है। सूत्रों का कहा कि मंत्रिमंडल में इस हफ्ते ही फेरबदल होने की संभावना है। 8 जुलाई को मंत्रिमंडल में फेरबदल की संभावना है और भाजपा सांसदों को जल्द से जल्द दिल्ली पहुंचने को कहा गया है।

हालांकि, पार्टी या सरकार की ओर से कैबिनेट में फेरबदल को लेकर पुष्टि नहीं की गई है। पार्टी के एक अंदरूनी सूत्र ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा जो हिमाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर हैं, मंगलवार शाम को नई दिल्ली लौटेंगे। जे. पी. नड्डा हिमाचल प्रदेश अपने व्यक्तिगत कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। वह किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए आज दिल्ली पहुंच रहे हैं।

सूत्रों ने कहा कि फेरबदल से पहले प्रधानमंत्री शाम को वरिष्ठ मंत्रियों और पार्टी प्रमुख नड्डा के साथ बैठक करने की संभावना है, लेकिन बैठक को लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई है। पार्टी के कुछ पदाधिकारियों ने दावा किया कि पार्टी के कई नेताओं को दिल्ली पहुंचने के लिए फोन किया गया था, जिनके मंत्रिमंडल में शामिल होने की उम्मीद है। पार्टी के निर्देश के बाद असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया आज दिल्ली पहुंच रहे हैं।

सूत्रों दावा कर रहे हैं कि मोदी कैबिनेट में ज्योतिरादित्य सिंधिया को शामिल किया जा सकता है, क्योंकि ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्य प्रदेश के इंदौर में यात्रा कर रहे थे, जिसे कम कर दिया है और शाम को वह दिल्ली पहुंच रहे हैं। कयासों के बीच, दिवंगत रामविलास पासवान के भाई पशुपति पारस का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह नए ‘कुर्ते’ के लिए कपड़े खरीदते नजर आ रहे हैं, जिसे वह शपथ ग्रहण समारोह में पहन सकते हैं।

हालांकि, भाजपा सांसद ने कहा कि मुझे कोई फोन नहीं आया, लेकिन सुना है कि सांसदों को जल्द से जल्द दिल्ली पहुंचने के लिए कहा गया है। भाजपा के एक अन्य पदाधिकारी ने कहा कि गठबंधन सहयोगी जनता दल यूनाइटेड (जद-यू) के नेता आर.सी.पी. सिंह और राजीव रंजन ‘लल्लन’ को भी दिल्ली पहुंच के लिए बोला गया हैं।

पिछले महीने से केंद्रीय मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल की अटकलें लगाई जा रही थीं। पीएम मोदी ने खुद मौजूदा मंत्रियों के प्रदर्शन की समीक्षा की है। इस बीच केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। जिन मंत्रियों की आयु 70 साल से ऊपर है उन्‍हें ही अन्‍य जिम्‍मेदारी देने की संभावना है। सूत्रों की मानें तो गहलोत की आयु लगभग 73 वर्ष है। मंत्रिमंडल को नया रूप देने के लिए युवा चेहरों को शामिल किया जा सकता हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!