Breaking News :
>>देहरादून में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह>>ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये>>शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट>>मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण>>अगले तीन घंटे उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट>>कांवड़ यात्रा के लिए देहरादून में विशेष ट्रैफिक प्लान, धर्मावाला से डायवर्ट होंगे कांवड़ वाहन>>‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी’-प्रधानमंत्री मोदी>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी>>‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक>>ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू

  • शहीद होने वाले जवानों और राम भक्त कारसेवकों के नाम पर बनेगी सड़क : डिप्‍टी सीएम केशव मौर्या
  • सरकार जयहिंद वीर पथ के नाम से सड़क बनाएगी।
  • प्रदेश में गुंडागर्दी की सरकार कोई नहीं चाहता है।

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 जुलाई 2021, मंगलवार, अयोध्या। देश की सुरक्षा में शहीद होने वाले जवान व आंतरिक सुरक्षा में शहीद होने वाले पुलिस के जवान के घर तक अब बनेगा जय हिंद वीर पथ। सरकार जयहिंद वीर पथ के नाम से सड़क बनाएगी।

साथ ही राम जन्मभूमि आंदोलन में जान गंवाने वाले कारसेवको के घर तक भी सड़क बनाई जाएगी। यह सड़क राम भक्त कारसेवक के नाम से बनेगी। ये घोषणा डिप्टी सीएम केशव मौर्या ने अवध विश्वविद्यालय में की।

डिप्टी सीएम केशव मौर्या ने कहा कि 2022 के चुनाव में 300 से अधिक सीट जीत कर भाजपा की सरकार बनेगी। प्रदेश में गुंडागर्दी की सरकार कोई नहीं चाहता है। उन्‍होंने कहा कि पार्टी में कार्यकर्ताओं का सबसे बड़ा सम्मान।

हर कार्यकर्ता अपने आप को डिप्टी सीएम से कम न समझे। साथ ही प्रदेश में टॉपर स्टूडेंट के घर तक सड़क बनाई जाएगी। स्वामी विवेकानंद के नाम से भी बनेगी सड़क।

अयोध्या में मंगलवार को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य करीब 15 अरब की 996 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य यहां पर डॉ0 राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में 996 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इन सभी की लागत 14 अरब 78 करोड़ है। यह सभी विकास कार्य की परियोजनाएं अयोध्या मंडल के सभी पांच जिलों की है। इनमें पीडब्ल्यूडी, सेतु निगम व राजकीय निर्माण निगम की परियोजनाएं शामिल हैं। यह सभी विभाग डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के पास हैं।

इससे पहले भी सोमवार को यहां पर रुदौली के विधायक रामचंद्र यादव ने 22 परियोजनाओं लोकार्पण किया। उन्होंने राजकीय बालिका छात्रावास परिसर में एक साथ 22 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। विधायक निधि व पूर्वांचल विकास निधि से बनी करीब 10 किलोमीटर सड़क का भी लोकार्पण किया। सड़कों के निर्माण में लगभग तीन करोड़ 94 लाख 70 हजार रुपये की लागत आई है।

विधायक ने कस्तूरबा गांधी स्कूल के बगल निर्माणाधीन राजकीय बालिका छात्रावास का निरीक्षण किया। गंदगी व झाड़ झंखाड़ देख कर नाराजगी जाहिर की और अधूरे पड़े कार्य को दो सप्ताह में पूरा करने का निर्देश दिया।

विधायक ने बताया कि छात्रावास का लोकार्पण डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा से कराया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!