Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्ड

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने चमोली जिले में चुनाव तैयारियों का लिया जायजा

पोलिंग स्टेशनों पर मतदान सुविधाओं का किया स्थलीय निरीक्षण

देहरादून। जनपद में आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की तैयारियां जोरों पर है। चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी रूप से संपादित कराए जाने को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बृहस्पतिवार को जनपद चमोली में निर्वाचन के लिए नियुक्त सभी सहायक रिटर्निंग ऑफिसर एवं नोडल अधिकारियों की बैठक लेते हुए चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। तहसील सभागार कर्णप्रयाग में आयोजित बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित किया कि स्वीप कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी बनाते हुए आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन में जनपद में मतदान प्रतिशत को बढाया जाए। विगत चुनावों में कम मतदान वाले बूथों पर विशेष रूप से जागरूकता अभियान चलाया जाए। ऐसे प्रवासी मतदाता जो राज्य में या राज्य से बाहर रह रहे है, उनसे संपर्क करते हुए अपने बूथ पर मतदान के लिए बुलाया जाए। बुजुर्ग, दिव्यांग तथा महिला मतदाताओं को जागरूक किया जाए। बूथ स्तर पर बीएलओं के माध्यम से प्रत्येक मतदाता से संपर्क बनाते हुए मतदान के लिए प्रेरित किया जाए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन ड्यूटी में लगने वाले पुलिस एवं प्रशासन के कार्मिकों, वाहन चालको को भी मतदान की सुविधा हेतु समय पर पोस्टल बैलेट अथवा इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट जारी किया जाए, ताकि ड्यूटी पर तैनात कोई भी कार्मिक वोट देने से न छूटे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि सेक्टर एवं पुलिस अधिकारी मिलकर जिले में चिन्हित सभी वल्नरेबल एरिया एवं क्रिटिकल बूथों पर मौजूदा स्थिति का अच्छी तरह से विश्लेषण कर लें। सुरक्षा के दृष्टिगत उन्होंने पुलिस को जनपद सीमाओं पर सीसीटीवी लगाने के निर्देश दिए। एफएसटी, एसएसटी, आबकारी, पुलिस एवं संबंधित विभागों को अवैध शराब, मादक पदार्थों, शस्त्रों, नकदी के विरूद्ध की जाने वाली कार्यवाही को निर्धारित पोर्टल पर समय से अपलोड करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय जन मुद्वों का समय पर निस्तारण करते हुए चुनाव की सभी तैयारियां पूरी की जाए। इस दौरान उन्होंने समस्त अधिकारियों एवं कार्मिकों को मतदाता शपथ भी दिलाई।

बैठक के उपरांत मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने कर्णप्रयाग में स्थित विभिन्न पोलिंग स्टेशनों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए मतदान व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। मतदेय स्थल राइका कर्णप्रयाग में उन्होंने बीएलओं से पंजीकृत वोटर्स एवं प्रवासी वोटर्स की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रवासी वोटर्स को वोटिंग के दिन अपने बूथ पर मतदान के लिए बुलाया जाए। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से वार्ता भी की।

जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना ने जनपद में पंजीकृत मतदाता, पोलिंग स्टेशन, शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए गठित विभिन्न टीमों, नोडल अधिकारियों, स्वीप गतिविधियों के साथ ही चुनाव की विभिन्न तैयारियों के बारे में मुख्य निर्वाचन अधिकारी को अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने पुलिस बल की वर्तमान स्थिति, पुलिस बल की अतिरिक्त मांग, जनपद सीमाओं सहित विभिन्न सुरक्षात्मक पहलुओं की जानकारी दी।

इस दौरान अपर जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक प्रकाश, सहायक रिटर्निंग अधिकारी कर्णप्रयाग संतोष पांडेय, सहायक रिटर्निंग अधिकारी बद्रीनाथ आरके पांडेय, सहायक रिटर्निंग अधिकारी थराली अबरार अहमद, एसडीएम कमलेश मेहता, नोडल अधिकारी व्यय अनुवीक्षण प्रकोष्ठ मामूर जहां, स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी कुलदीप गैरोला, नोडल अधिकारी परिवहन ज्योति शंकर मिश्र, नोडल अधिकारी ईटीपीबीएस एवं ईडीसी विजय प्रकाश मौर्य सहित विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए नामित नोडल अधिकारी मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!