Breaking News :
>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’ : मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री
ताज़ा खबरेंदेश

देश में पुनः बढ़ने लगी कोरोना संक्रमण की रफ्तार : केंद्र और राज्य सरकारें अलर्ट, कई राज्यों में स्कूल-कॉलेज बंद

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 मार्च 2021, सोमवार, नई दिल्ली। देश में कोरोना के की बढ़ती रफ्तार ने एक बर फिर डराना शरू कर दिया है। तेजी से बढ़ रहे मामलों को देखते हुए कई राज्यों ने पाबंदियों की घोषणा की है। महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश ने कुछ शहरों में लॉकडाउन लगाया है, तो पंजाब और गुजरात ने नाइट कर्फ्यू। इसके अलवा कई राज्यों ने महामारी की रफ्तार को रोकने के लिए एहतियातन स्कूल-कॉलेजों को 31 मार्च तक बंद रखने का फैसला लिया है। इस दौरान ऑनलाइन कक्षाओं का सुक्षाव दिया गया है। कई राज्यों ने बोर्ड परिक्षाओँ को भी आगे बढ़ा दिया है।

महाराष्ट्र, गुजरात और पंजाब सरकार ने कोरोना महामारी की रफ्तार को रोकने के लिए स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। पंजाब सरकार ने 31 मार्च तक स्कूलों और सभी शिक्षण संस्थान को बंद रखने का आदेश दिया है। गुजरात में 10 अप्रैल तक स्कूल बंद रहेंगे, जबकि महाराष्ट्र के पुणे में 31 मार्च तक स्कूल बंद रहेंगे।

छत्तीसगढ़ में कोरोना महामारी के मामलों में भारी उछाल के बीच भूपेश बघेल सरकार ने सभी स्कूलों को अगले आदेश तक बंद करने का आदेश दिया है। इसके अलावा 10वीं और 12वीं को छोड़कर सभी कक्षाओं के छात्रों को परीक्षाओं के बिना पदोन्नत करने का फैसला लिया है। आदेश में कहा गया है कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए सभी दिशानिर्देशों का अनुपालन करते हुए छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा पूर्व में घोषित कार्यक्रम के अनुसार ही कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं ऑफलाइन होंगी।

मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर और जबलपुर के सरकारी व निजी स्कूलों को 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है। हालांकि, इस दौरान आानलाइन पढ़ाई होगीऔर सभी प्रकार की परीक्षाएं, जिनमें प्रतियोगी परीक्षाएं भी शामिल हैं, पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होंगी।

राजस्थान में अगले आदेश तक सभी प्राथमिक स्कूल बंद रहेंगे। इसके अलावा 25 मार्च से राज्य में प्रवेश करने वाले आगंतुकों को आरटी-पीसीआर परीक्षण की निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। यह रिपोर्ट 72 घंटे से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए। शहर के सभी नगर निगमों के क्षेत्रों में 22 मार्च से रात 10 बजे के बाद बाजार बंद रहेंगे। रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक अजमेर, भीलवाड़ा, जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर, सागवाड़ा और कुशलगढ़ में नाइट कर्फ्यू लगाया जाएगा।

पुडुचेरी में भी कोरोना को लेकर प्रशासन अलर्ट है। संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए यहां कक्षा एक से 8वीं तक के सभी स्कूलों को 22 मार्च से 31 मई तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। स्कूली शिक्षा निदेशककी ओर से शुक्रवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि यह आदेश राज्य बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई से संबद्ध सभी स्कूलों पर लागू होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!