Breaking News :
>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग प्रशिक्षण शिविरों की श्रृंखला में रविवार को विधानसभा के कार्मिकों ने किया योगाभ्यास

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 मार्च 2021, सोमवार, देहरादून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में विधानसभा में हर माह की 21 तारीख को होने वाले योग प्रशिक्षण शिविरों की श्रृंखला में रविवार को विधानसभा के कार्मिकों ने योगाभ्यास किया। इस अवसर पर योगाचार्य वीरेंद्र चौहान ने कहा कि योग मनुष्य को आत्मा से परमात्मा तक मिलाने की एक प्रक्रिया है। मनुष्य के लिए जितना आवश्यक भोजन है, स्वस्थ रहने को उतना ही आवश्यक योग भी है।

विधानसभा के सभागार में आयोजित शिविर में योगाचार्य चौहान ने योग के विभिन्न पहलुओं पर रोशनी डाली। बदलते मौसम के साथ योग कितना आवश्यक है, इस विषय पर बात रखते हुए उन्होंने कहा कि ध्यान, प्राणायाम, आसन की विभिन्न क्रियाएं मनुष्य को स्वस्थ रखती हैं। उन्होंने कहा कि जब मनुष्य स्वस्थ होगा, तभी स्वस्थ समाज की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है। उन्होंने विधानसभा के कार्मिकों की योग से संबंधित जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। उन्होंने कहा कि किसी भी बीमारी की शुरुआत हमारे द्वारा बरती गई अनियमितताओं से होती है। इन अनियमितताओं को नियमित योगाभ्यास से दूर किया जा सकता है।

योगाचार्य चौहान ने कार्मिकों को ध्यान, योग एवं प्राणायाम भी कराया। कार्यक्रम में विधानसभा के प्रभारी सचिव मुकेश सिंघल, भारत चौहान, हरीश चौहान, दीपचंद, राकेश पाल, कपिल धोनी, कैलाश अधिकारी, हिमांशु त्रिपाठी, बालम बगड़वाल आदि मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!