Breaking News :
>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक
ताज़ा खबरेंदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व जल दिवस के अवसर पर की ‘जल शक्ति अभियान-2021’ की शुरुआत

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 मार्च 2021, सोमवार, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को विश्व जल दिवस के मौके पर ‘जल शक्ति अभियान’ की शुरुआत की। इसके साथ ही कर्नाटक के बीदर, राजस्थान के बूंदी व उत्तराखंड के टिहरी पंचायतों  से वहाँ की जल समस्याओं व इससे निपटने के लिए उठाए गए कदमों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी किए गए बयान के अनुसार, 22 मार्च को विश्व जल दिवस के मौके पर देश भर में यह अभियान शुरू होने जा रहा है।

देश के सभी शहरी व ग्रामीण इलाकों में शुरू होने वाले इस अभियान का थीम ‘CATCH THE RAIN, WHERE IT FALLS, WHEN IT FALLS’ है। इसके तहत वर्षा के पानी को बचाने का लक्ष्य है। यह अभियान 22 मार्च से 30 नवंबर तक चलेगा जो देश में मानसून शुरू होने से पहले और पूरा मानसून का मौसम कवर करेगा। इस मुहिम की शुरुआत जन आंदोलन के तौर पर की जाएगी ताकि जमीनी स्तर पर लोग इसमें शामिल होकर पानी बचा सकें। इसके लिए प्रधानमंत्री ने रविवार को ट्वीट कर जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा, ‘कल विश्व जल दिवस के मौके पर केन बेतवा लिंक प्रोजेक्ट के लिए ऐतिहासिक MoA पर हस्ताक्षर किया जाएगा।

केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के उस सपने को साकार करेगी जिसमें नदियों में आने वाले अतिरिक्त पानी को ‘नदी जोड़ो प्रोजेक्ट’ के तहत सूखे या कम पानी वाले इलाकों में पहुंचाया जाना था। यह प्रोजेक्ट जल संकट की परेशानी झेल रहे बुंदेलखंड के लिए किसी उपहार जैसा है। इस प्रोजेक्ट से सबसे अधिक मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड, पन्ना, टिकमगढ़, छतरपुर, सागर, दामोह, दतिया, विदिशा, शिवपुरी, रायसेन और उत्तर प्रदेश के बांदा, महोबा, झांसी , ललितपुर आदि जनजीवन प्रभावित क्षेत्रों को मिलेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!