Breaking News :
>>एकता का संदेश लेकर दौड़ेंगे पौड़ीवासी, 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन>>मतदेय स्थलों के युक्तिकरण पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक, 22 प्रस्तावों पर बनी सहमति>>त्योहारों में पूरी-कचौड़ी खाने के बाद हो रही गैस और एसिडिटी? इन आसान उपायों से पाएं राहत>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन>>शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव>>उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी>>ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील>>गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल>>पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश>>आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार>>देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश>>गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी>>नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत>>हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील>>श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण>>सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज>>जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण>>ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

मुख्यमन्त्री योगी के बारे में ट्विटर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर केस दर्ज

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 फरवरी, शनिवार, लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश विधान सभा चुनाव अपने चरम पर है। नेताओं की जुबानी जंग जारी है। प्रदेश में चार चरणो का मतदान हो चुका है और पांचवें चरण के लिए 12 जिलों की 61 विधानसभा सीटों पर 27 फरवरी को वोटिंग होगी। चुनावी संग्राम में राजनीतिक दल शब्दों की मर्यादा लांघते जा रहे हैं। हाल में ही आरजेडी (राष्ट्रीय जनता दल) यूपी के ट्विटर हैंडल से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी की गई थी।

इस मामले में हजरतगंज कोतवाली में एफआइआर भी दर्ज की गई है। सीएम की फोटो के साथ छेड़छाड़ कर उसे दूसरे देश का बताया गया है। इससे लोगों में नाराजगी है और उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचा है। इंटरनेट मीडिया पर राजद के ट्वीट के बाद मानीटरिंग सेल ने इस संबंध में अधिकारियों को जानकारी दी। साइबर क्राइम सेल को मामले की जांच सौपी गई है। खास बात यह है कि ट्वीट करने वाली पार्टी ने अभी तक उसे हटाया भी नहीं है।

यही नहीं, कई अन्य नेताओं पर भी लगातार अभद्र टिप्पणी किए जा रहे हैं। उधर, इंटरनेट मीडिया की मानीटरिंग कर रही लखनऊ पुलिस को पिछले पांच साल में 350 से अधिक आपत्तिजनक ट्वीट मिले। इनमें 15 से अधिक लोगों के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में एफआइआर दर्ज की गई। पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया था। हालांकि कार्रवाई के बावजूद इंटरनेट मीडिया पर अशोभनीय टिप्पणी के मामले कम नहीं हो रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!