Breaking News :
>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्ताहाल विद्यालय- डाॅ. धन सिंह रावत>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण की जांच के आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई- हेमंत द्विवेदी >>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>उत्तराखण्ड सरकार व यूएनडीपी ने की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा>>एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 187 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र>>एक वर्ष पूर्व हुई लाखों की ज्वेलरी चोरी का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी महिला गिरफ्तार
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजपा के राष्ट्रीय अधयक्ष जे.पी. नड्डा की तीन जिलों में जनसभा तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज चार जिलों में चुनावी सभा को करेंगे संबोधित

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 फरवरी, शनिवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में तीन मार्च को होने वाले छठे चरण के मतदान वाले क्षेत्रों में अपनी ताकत झोंक दी है। छठे चरण में तीन मार्च को दस जिलों के 57 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 27 फरवरी को देवरिया में चुनावी सभा करेंगे। उससे पहले ही शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अधयक्ष जेपी नड्डा की तीन जिलों में जनसभा होगी तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज चार जिलों में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इनमें तीन जिलों में उनकी दो-दो सभाएं हैं।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश (जेपी) नड्डा की आज कुशीनगर, संतकबीर नगर तथा गोरखपुर में सभाएं होंगी। नड्डा पहले कुशीनगर के खड्डा विधानसभा ेक्षेत्र में भाजपा-निषाद पार्टी के प्रत्याशी विवेकानंद पाण्डेय के समर्थन में सभा करेंगे। इनकी सभा किसान इंटर कालेज में होगी। नड्डा इसके बाद कुशीनगर जाएंगे। जहां पर घनघटा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी गणेश चौहान के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। घनघटा के चपरा पूर्वी, ब्लाक हैसर में नड्डा की सभा होगी।

शनिवार को नड्डा की अंतिम सभा गोरखपुर में होगी। यहां के चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र में जेपी नड्डा भाजपा के प्रत्याशी सरवन निषाद के समर्थन में सभा करेंगे। चौरीचौरा के ब्रहमपुर ब्लाक में होने वाली जनसभा में वह भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाएंगे। कुशीनगर के हाटा में भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह भाजपा के प्रत्याशी मोहन वर्मा के समर्थन में सभा करेंगे। कुशीनगर के फाजिलनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ भाजपा के प्रत्याशी सुरेन्द्र कुशवाहा के पक्ष में माहौल बनाएंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज चार जिलों में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। सबसे पहले वह अम्बेडकर नगर में दो जनसभा करेंगे। अम्बेडकरनगर की कटेहरी के इंटर कालेज में उनकी सभा होगी। जहां से निषाद पार्टी-भाजपा के प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी के पक्ष में माहौल बनाएंगे। इसके बाद इसी जिले के अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी धर्मराज निषाद के समर्थन में अकबरपुर इंटर कालेज में रैली करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ की बलिया में भी दो जनसभा होगी। बलिया नगर में वह भाजपा प्रत्याशी दयाशंकर सिंह तथा बैरिया में मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला में समर्थन में जनसभा करेंगे। इसके बाद कुशीनगर के फाजिलनगर में सभा करने के बाद शाम को गोरखपुर की पिपराईच विधानसभा क्षेत्र के जीतपुर बाजार तथा गोरखपुर ग्रामीण के रामलीला मैदान, हासूपुर में जनसभा करेंगे। पिपराइच से महेन्द्र पाल सिंह तथा गोरखपुर ग्रामीण क्षेत्र से बिपिन सिंह मैदान में हैं।

पांचवें चरण के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को मतदान के देवरिया में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। देवरिया में प्रधानमंत्री अपनी सभा से आसपास के तीन जिलों के भाजपा प्रत्याशियों का समर्थन करेंगे। देवरिया से भाजपा प्रत्याशी शलभ मणि त्रिपाठी ने ट्वीट किया है कि देवराहा बाबा की जन्म भूमि देवरिया में विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विशाल जनसभा रविवार को सोन्दा, निकट सेंट्रल एकेडमी देवरिया में होगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!