Breaking News :
>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 फरवरी, शनिवार, देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। चोटियों पर हिमपात हुआ, जबकि निचले इलाकों में हल्की बारिश हुई। मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बना रहा, लेकिन ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी के चलते कुछ स्थानों पर मार्ग अवरुद्ध हैं। वहीं, बदरीनाथ हाईवे हनुमानचट्टी के पास बंद है। आज शनिवार सुबह देहरादून समेत कई जिलो में हल्‍की बारिश हो रही है। जिससे एक बार फिर ठंड लौटकर आ गई हैं।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज भी उत्‍तराखंड के कई जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। वहीं, पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है।

मौसम के एकाएक करवट बदलने से जौनसार-बावर की ऊंची चोटियों पर सीजन का छठवां हिमपात हुआ। क्षेत्र के ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी होने से मौसम सुहाना हो गया। बर्फबारी का नजारा देखने कई लोग लोखंडी व कोटी-कनासर पहुंचे। बर्फबारी के चलते क्षेत्र में ठंड बढ़ने से लोग बेहाल है।

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कुमाऊं में भी मौसम में बदलाव की संभावना है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शनिवार को कुमाऊं मंडल के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही गरज के साथ बौछारें भी पड़ सकती हैं। वहीं, तीन हजार मीटर से ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात होगा। साथ ही कहीं कहीं पर ओलावृष्टि हो सकती है।

रुद्रप्रयाग में केदारनाथ और उत्‍तरकाशी के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। वहीं निचले क्षेत्रों में भी बीती रात से रुक रुककर बारिश हो रही है। जिससे फिर से ठंड काफी बढ़ गई है। हर्षिल घाटी सहित यमुनोत्री धाम के शीतकालीन पड़ाव खरसाली में भी बर्फबारी हो रही है। बीते तीन दिनों से जनपद में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है। निचले क्षेत्रों में रुक रुककर बारिश हो रही है। वहीं, गंगोत्री, यमुनोत्री, जानकीचट्टी, हर्षिल, सुक्की टाप, मुखबा, धराली, झाला सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों पर जमकर बर्फबारी हुई है। शनिवार को भी हर्षिल घाटी में बर्फ़बारी जारी है। हर्षिल जनपद का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। हर्षिल में बर्फबारी के बाद पर्यटकों की आवाजाही भी बढ़ जाती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!