Breaking News :
>>जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी>>बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा>>धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग>>लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल>>रंगारंग प्रस्तुतियों और बॉलीवुड गायक वरुण जैन की शानदार परफॉर्मेंस के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन>>केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद>>अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट>>जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश>>जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक>>त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा>>मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी>>मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि>>आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान>>रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार>>उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत>>रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई>>कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया>>उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
उत्तराखण्डदेहरादून

प्रदेश में 40 लाख से ज्यादा लोगों तक पहुँचा विकसित भारत संकल्प यात्रा का कारवाँ

15 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखण्ड के खूंटी से किया था संकल्प यात्रा का शुभारम्भ

2,88,475 से ज्यादा लोगों ने यात्रा के दौरान ली विकसित भारत शपथ, यात्रा में पुरुषों से ज्यादा है महिलाओं की भागीदारी

अभी तक ग्रामीण क्षेत्रों की 4789 और शहरी क्षेत्रों की 911 महिलाओं का पीएम उज्ज्वला योजना में मौके पर किया गया पंजीकरण

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 दिसम्बर 2023, शुक्रवार, देहरादून। समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँच सके और जो किन्ही कारणों से इन योजनाओं के लाभ से वंचित रह गए हों, उन्हें उसका लाभ देने के मकसद से विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत की गई है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बीते 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस पर झारखंड के खूंटी से विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत की थी। उसी दिन उत्तराखंड के दो जनजातीय जिले देहरादून और उद्यमसिंह नगर से जनजातीय क्षेत्रों के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा को रवाना किया गया। देहरादून राजभवन से यात्रा को राज्यपाल ले0ज0 गुरमीत सिंह (से0नि) ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद 23 नवंबर को संकल्प यात्रा को उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों और 28 नवंबर को शहरी क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया।

26 जनवरी 2024 तक चलने वाली विकसित भारत संकल्प यात्रा में ग्रामीण क्षत्रों में 200 से ज्यादा वाहन लगभग 7797 ग्राम पंचायतों तक सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेंगे । इनमें गढ़वाल परिक्षेत्र की 4380 ग्राम पंचायतें और कुमाऊं की 3415 पंचायतें शामिल हैं। शहरी क्षेत्रों में पांच वाहन विकसित भारत संकल्प यात्रा लेकर लगभग 186 स्थानों पर पहुंचेगे। इनमें गढ़वाल परिक्षेत्र के 108 स्थान और कुमाऊं परिक्षेत्र के 78 स्थान चिन्हित किए गए हैं। अभी मात्र देहरादून क्षेत्र में शहरी विकसित भारत संकल्प यात्रा चल रही है। नैनीताल में 14 दिसंबर को एक वाहन को शहरी क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया है।

15 नवंबर को उत्तराखंड में शुरू हुई विकसित भारत संकल्प यात्रा एक महीने में 409258 लोगों तक पहुंची है। इनमें 377199 ग्रामीण और 32059 शहरी लोगों तक ये यात्रा पहुंची है। इस यात्रा की खास बात ये है कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जहां भी यात्रा अपना पड़ाव लगा रही है, वहां महिलाओं की भागीदारी पुरूषों से ज्यादा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा का लक्ष्य है कि जो लोग जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित रह गए हैं, उन्हें मौके पर ही इन योजनाओं से जोड़कर उसका लाभ पहुंचाया जाए।

इसी कड़ी में एक महीने में विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रदेश की 3841 ग्राम पंचायतों और शहरी क्षेत्रों के 33 स्थानों तक पहुंची है। इस दौरान संकल्प यात्रा में 3841 ग्राम पंचायतों और शहरी क्षेत्रों में 78564 लोगों ने मुफ्त स्वास्थ्य शिविरों में अपना चेक अप करवाया और इन्हें मुफ्त दवाइयां भी इस दौरान वितरित की गई। ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित इन मुफ्त स्वास्थ्य शिविरों में एक महीने में 42061 लोगों में टीबी की और 11179 लोगों में सिकल सेल एनिमिया की मुफ्त जांच की गई।

एक महीने की इस यात्रा में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में ग्रामीण क्षेत्रों की 4789 महिलाओं का पंजीकरण कर उन्हें इस योजना से जोड़ा गया। शहरी क्षेत्रों में 911 महिलाओं को उज्ज्वला योजना का लाभ यात्रा के दौरान लगे शिविरों में प्रदान किया गया। पांच लाख तक मुफ्त इलाज प्रदान करने वाली प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में 9653 और शहरी क्षेत्रों में 653 से ज्यादा आयुष्मान कार्ड यात्रा में लगे शिविरों में जारी किए गए। एक महीने में विकसित भारत संकल्प यात्रा में आए विभिन्न योजनाओं के 7500 से ज्यादा लाभार्थियों ने योजनाओं से मिल रहे लाभ के अनुभव ‘मेरी कहानी मेरी जुबानी’ के अंतर्गत सांझा किए। विकसित भारत संकल्प यात्रा जिस भी ग्राम पंचायत या शहरी क्षेत्र में पड़ाव डालती है, वहां लोग भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ लेते हैं।

अभी तक 2,88,475 लोग यात्रा के दौरान विकसित भारत शपथ ले चुके हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में कैसे ड्रोन के माध्यम से उन्नत खेती की जा सकती है, इसका डेमो किसानों को दिया जा रहा है, जिससे वह लाभांवित हो सकें। अभी तक 924 ग्राम पंचायतों में किसानों को उन्नत खेती के लिए ड्रोन डेमो दिए जा चुके हैं। प्रदेश में लगभग 26 जनवरी तक चलने वाली इस यात्रा में आने वाले दिनों में कई लाख लोग लाभांवित होंगे और इससे जुड़कर योजनाओं के बारे में जान सकेंगे और उसका लाभ ले सकेंगे। यात्रा के दौरान लोगों को सरकार की जनकल्याणकरी योजनाओं की जानकारीयुक्त बुकलेट और कैलेंडर भी मुफ्त में वितिरित किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग योजनाओं के बारे में जान सकें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!