Breaking News :
>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद
स्वास्थ

क्या ज्यादा रनिंग करने से आपके घुटने खराब हो सकते हैं ? जानिए क्या है सच्चाई

आकाश ज्ञान वाटिका, 31 जुलाई 2024, बुधवार, देहरादून। क्या आप जानते हैं कि जब आप चलते हैं, तो आपके घुटने आपके शरीर के हर पाउंड वजन के साथ लगभग डेढ़ पाउंड का तनाव झेलते हैं ? और जब आप दौड़ते हैं, तो यह तनाव चार पाउंड तक बढ़ जाता है। हमारे घुटने हर कदम के साथ इस झटके को सहन करते हैं. इसी वजह से, बहुत से लोग मानते हैं कि दौडऩे से घुटनों को नुकसान हो सकता है। उनका मानना है कि दौड़ऩे से कार्टिलेज (घुटनों के बीच का गद्दा) टूट सकता है और पहले से कोई समस्या हो तो वह बढ़ सकती है। लेकिन क्या यह सच है ? आइए जानते हैं

एक शोध के अनुसार, दौड़ऩा अपने आप में घुटनों के लिए बुरा नहीं है। लेकिन अगर दौड़ऩे वाले लोग सावधानी नहीं बरतते, तो घुटनों में दर्द हो सकता है। अच्छे जूतों के साथ दौड़ऩा हेल्थ के लिए फायदेमंद है। रोजाना दौड़ऩे से घुटनों में तरल बढ़ता है, जो उन्हें चिकना रखता है और गठिया का खतरा कम करता है।

जानें क्यों होता है घूटनों में दर्द
हालांकि, इसका मतलब यह नहीं कि दौड़ऩे वालों को घुटनों में दर्द नहीं हो सकता. दौड़ते समय घुटनों पर असर डालने वाले कई कारण होते हैं। अगर कूल्हे या जांघ की मांसपेशियां कमजोर हैं, तो घुटने में चोट लगने का खतरा बढ़ जाता है। ज्यादा वजन भी घुटनों पर दबाव बढ़ाता है, जिससे चोट का खतरा होता है। लेकिन वजन कम करने से घुटनों पर दबाव कम हो सकता है। धावकों में सबसे आम चोट पेटेलोफेमोरल पेन सिंड्रोम (क्कस्नक्कस्) होती है। इस समस्या में घुटने के नीचे, ऊपर या सामने दर्द होता है।

जानें दौडऩे का सही तरीका

अचानक ज्यादा दौड़ऩा :  अगर आपने अचानक अपनी दौडऩे की दूरी या समय बढ़ा दिया है, तो यह चोट लगने का एक मुख्य कारण हो सकता है। इसे सुधारने के लिए धीरे-धीरे अपनी दौड़ऩे की दूरी और समय बढ़ाएं। इससे आपके घुटनों को नए दबाव के अनुकूल होने का समय मिलेगा।

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग एक्सरसाइज :  कोर मसल्स (मध्य भाग की मांसपेशियां) को मजबूत करने के लिए एक्सरसाइज करें। इससे दौड़ते समय आपका फॉर्म सही रहेगा और घुटने की चोट का खतरा कम होगा।  मजबूत मांसपेशियां आपके घुटनों को बेहतर सहारा देती हैं।

*सही दौड़ऩे की तकनीक:  दौड़ते समय सही तकनीक का इस्तेमाल करें। गलत तरीके से दौड़ऩे से घुटनों पर अधिक दबाव पड़ता है। दौड़ते समय अपने कदम छोटे और हल्के रखें।

सही जूते:  हमेशा अच्छे क्वालिटी के दौडऩे वाले जूते पहनें, जो आपके पैरों और घुटनों को सही सपोर्ट दें। पुराने या घिसे-पिटे जूते इस्तेमाल न करें।

जानें क्या सही
दौडऩा आपके घुटनों और हेल्थ के लिए फायदेमंद हो सकता है, बशर्ते आप सही तरीके से दौड़ें और दर्द के संकेतों को नजऱअंदाज़ न करें। अगर आपको दौड़ते समय घुटने में दर्द होता है, तो इसे गंभीरता से लें और तुरंत दौड़ऩा बंद कर दें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!