Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
उत्तराखण्डदिल्लीराजनैतिक-गतिविधियाँ

दिल्ली की गलियों में दुपहिया वाहन पर प्रचार के लिए निकले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

भाजपा के पक्ष में मतदान का किया अनुरोध

दिल्ली की सातों लोकसभा सीटें भाजपा प्रचंड बहुमत से होगी विजय : गणेश जोशी

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 14 मई 2024, नई दिल्ली/ देहरादून। उत्तराखण्ड के कृषि और सैनिक कल्याण मंत्री मंत्री गणेश जोशी ने उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा के अंतर्गत दिल्ली तिमारपुर विधानसभा के मुरलीवाला कुआ सब्जी बाजार घंटाघर में संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी के समर्थन में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव केजरीवाल सरकार द्वारा दिल्ली में किए गए भ्रष्टाचार पर प्रहार का है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में विश्व पटल पर भारत का मान-सम्मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के तीसरे कार्यकाल में देश विश्व की तीसरी मजबूत अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। निश्चित तौर पर दिल्ली की जनता मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर मुहर लगाते हुए भाजपा को बड़े अंतर से विजय करने जा रही है।

इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रोहतास नगर विधानसभा के अशोक नगर मंडल के पहाड़ी मंदिर के डी ब्लॉक में और रामनगर मंडल के दीवान नर्सिंग होम में आयोजित सभा को भी संबोधित किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा जनता से मिल रहा अपार समर्थन इस बात का प्रमाण है कि दिल्लीवासी झूठ, तुष्टीकरण और भ्रष्टाचार पर आधारिक सरकार के विरुद्ध दिल्ली की जनता ने भाजपा को प्रचंड मतों से विजयी बनाने जा रही है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड में पांचों लोकसभा सीटें प्रचंड बहुमत से जीतने जा रही है। उन्होंने कहा दिल्ली की सातों लोकसभा सीटें भी भाजपा बड़े अंतर से विजय होने जा रही है।

इस अवसर पर पूर्व निगम पार्षद श्याम लाल, कार्यक्रम संयोजक मनोज, मुकेश वर्मा, गिरीश बलूनी, अनुराज चंदेल, ओम प्रकाश, दीपक ठाकुर, राजू बंसल,भगवान दास, मनीष, सुरेद्र शर्मा, पंकज, अभिषेक जैन सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!