Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
खेल-जगत

आईपीएल 2024 : दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला आज 

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा मुकाबला

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 14 मई 2024, नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के 64वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) की भिड़ंत लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से होनी है। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होना है। दिल्ली की टीम ने मौजूदा सीजन में 13 मैचों में से 6 मैच में जीत हासिल की है। अब दिल्ली कैपिटल्स को लखनऊ के खिलाफ मैच में एक बड़े अंतर से जीत हासिल करनी होगी, अगर उसे प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करना है।

पंत की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स ने अपने आखिरी पांच मैचों में से तीन मैचों में जीत हासिल की है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने 12 मैचों में से 6 मैचों में जीत का स्वाद चखा है।

अब लखनऊ की टीम को अगर प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करना है तो उसे अपने अगले दो मैच जीतने होंगे। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स के साथ लखनऊ की टक्कर दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होनी है। आइए जानते हैं दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बैटर्स या बॉलर्स किसके हक में होगी?

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल हैं। छोटा ग्राउंड होने के चलते बल्लेबाजों को जमकर छक्के-चौके लगाते हुए देखा जाता है। इस पिच पर मौजूदा सीजन में चार बार 200 प्लस से ज्यादा रन बने है और पहली बार का औसत यहां 238 रन का रहा है।

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। दिल्ली का मौसम करीब 34 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश की वजह से मैच रद्द नहीं होगा।

दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल में कुल 4 बार भिड़ंत हो चुकी है। दिल्ली कैपिटल्स ने एक मैच में जीत हासिल की, जबकि लखनऊ की टीम ने तीन मैच में जीत हासिल की है। दिल्ली कैपिटल्स का लखनऊ के खिलाफ हाईएस्ट स्कोर 189 रन का रहा। वहीं, लखनऊ की टीम का दिल्ली के खिलाफ हाईएस्ट स्करो 195 रन का रहा।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *