Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
देश

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का निधन, आज शाम राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 14 मई 2024, नई दिल्ली। बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी का सोमवार रात निधन हो गया. भाजपा के भीष्म पितामह माने जाने वाले सुशील मोदी ने 72 साल की उम्र में दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) अस्पताल में आखिरी सांस ली. बता दें कि, वह बीते छह महीने से कैंसर से जूझ रहे थे. उन्होंने खुद ही ‘एक्स’ पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी थी, और लोगों की तरह सुशील मोदी भी इस गंभीर बीमारी से नहीं लड़ पाए. उन्होंने सोमवार यानि 13 मई की रात आखिरी सांस ली।

उनके निधन पर पीएम मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने दुख जताया

पीएम मोदी ने सुशील मोदी के साथ की तस्वीर एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘पार्टी में अपने मूल्यवान सहयोगी और दशकों से मेरे मित्र रहे सुशील मोदी के असामयिक निधन से अत्यंत दुख हुआ है. बिहार में भाजपा के उत्थान और उसकी सफलताओं के पीछे उनका अमूल्य योगदान रहा है. आपातकाल का पुरजोर विरोध करते हुए, उन्होंने छात्र राजनीति से अपनी एक अलग पहचान बनाई थी।’

‘बेहद मेहनती और मिलनसार’
प्रधानमंत्री ने आगे लिखा, ‘वे बेहद मेहनती और मिलनसार विधायक के रूप में जाने जाते थे. राजनीति से जुड़े विषयों को लेकर उनकी समझ बहुत गहरी थी. उन्होंने एक प्रशासक के तौर पर भी काफी सराहनीय कार्य किए. जीएसटी पारित होने में उनकी सक्रिय भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी. शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं. ओम शांति।’

लालू यादव ने जताया शोक
बिहार के पूर्व सीएम और राजद प्रमुख लालू यादव ने पोस्ट किया, ‘पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ के समय यानि विगत 51-52 वर्षों से हमारे मित्र भाई सुशील मोदी के निधन का अति दुःखद समाचार प्राप्त हुआ. वे एक जुझारू, समर्पित सामाजिक राजनीतिक व्यक्ति थे. ईश्वर दिवगंत आत्मा को चिरशांति तथा परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा, ‘हमारे वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी  के निधन की सूचना से आहत हूं. आज बिहार ने राजनीति के एक महान पुरोधा को हमेशा के लिए खो दिया. ABVP से भाजपा तक सुशील जी ने संगठन व सरकार में कई महत्त्वपूर्ण पदों को सुशोभित किया. उनकी राजनीति गरीबों व पिछड़ों के हितों के लिए समर्पित रही।’

योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा, ‘बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री, भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य  सुशील कुमार मोदी  का निधन अत्यंत दुःखद है. मेरी ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! उन्होंने देश और समाज की जीवनपर्यंत सेवा की. उनका संघर्ष कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा प्रेरणा का कार्य करेगा. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति दें, ॐ शांति।’

‘किसी बड़े सदमे से कम नहीं’
बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने लिखा, ‘हमारे परिवार के वरिष्ठ सदस्य सुशील मोदी  का निधन हो गया है. यह हम सभी के लिए किसी बड़े सदमे से कम नहीं है. बिहार भाजपा और बिहार को आगे बढ़ाने में उनके योगदान को भाजपा और बिहार कभी नहीं भूलेगा. इस कठिन समय में उनके परिवारऔर उनको चाहने वालों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं, ॐ शांति।’

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने उनके निधन पर शोक जताते हुए लिखा, ‘बिहार में संगठन को मजबूती प्रदान करने वाले भाजपा के कर्मठ नेता व पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुशील मोदी  के निधन का समाचार सुनकर स्तब्ध हूं. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं परिजनों और प्रशंसकों को संबल प्रदान करें. ॐ शांति।’

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!