Breaking News :
>>मुख्य सचिव ने की सौंग और जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा>>कालसी में बड़ा सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत, पांच घायल>>नागा चैतन्य की ‘वृषकर्मा’ का ट्रेलर रिलीज, दिखी रहस्य और रोमांच से भरी पौराणिक दुनिया>>भीकमपुर में नदी में डूबे तीन युवकों में से एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी>>एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच सेमीफाइनल मुकाबल आज>>देहरादून में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, राजपुर रोड क्षेत्र में 6 प्रतिष्ठान सील>>मेधावी अल्पसंख्यक बालिकाओं को मिलेगी 25 हजार तक की प्रोत्साहन राशि>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी
क्राइम

बेंगलुरु में पारिवारिक विवाद के चलते सात लोगों की हत्या का आरोप, कैब ड्राइवर गिरफ्तार

बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक ही परिवार के सात सदस्यों की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना में एक सात वर्षीय बच्चे की भी जान चली गई। पुलिस ने मामले में कैब ड्राइवर इंदुशेखर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपनी पत्नी सहित सात लोगों की हत्या करने की बात स्वीकार की है। पुलिस को अब तक एक बच्चे का शव मिला है, जबकि अन्य छह शवों की तलाश की जा रही है।

पुलिस की शुरुआती जांच में इस वारदात के पीछे पारिवारिक कलह को वजह माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी अपनी पत्नी सुनीता के मायके के लोगों से लगातार संपर्क रखने और उनके घर आने-जाने से नाराज रहता था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। दोनों की शादी करीब 20 साल पहले हुई थी। परिवार के लोगों ने कई बार उनके बीच सुलह कराने का प्रयास किया, लेकिन विवाद खत्म नहीं हुआ।

जांच में सामने आई जानकारी के अनुसार, आरोपी ने कथित तौर पर पहले अपनी पत्नी सुनीता को निशाना बनाया। इसके बाद उसने पत्नी के भाइयों को पार्टी के बहाने घर बुलाया। पुलिस का आरोप है कि उसने दोनों भाइयों के साथ उनकी पत्नियों, अपनी सास और एक सात वर्षीय बच्चे की भी हत्या कर दी।

इस घटना में मृतकों की पहचान सुनीता, उसकी मां रूपवती, भाइयों शिवकुमार और शंकर, उनकी पत्नियों दिव्या और नलिनी तथा सात वर्षीय बच्चे पुनीत के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, वारदात को दो दिनों के दौरान अंजाम दिया गया।

मामले का खुलासा तब हुआ जब परिवार की एक महिला ने नलिनी और अन्य सदस्यों के लापता होने की शिकायत श्रीरामपुरा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। पड़ताल के दौरान आरोपी पर शक गहराया और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। इसके बाद पूरे मामले की जानकारी सामने आई।

पुलिस के अनुसार, वारदात के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने की भी कोशिश की थी। घटनास्थल की जांच के दौरान पुलिस ने एक कार और कथित तौर पर वारदात में इस्तेमाल किया गया सामान बरामद किया है। आशंका है कि शवों को ठिकाने लगाने के लिए कार का इस्तेमाल किया गया।

पुलिस ने नंदी हिल्स की तलहटी के पास तलाश अभियान चलाया। करीब चार घंटे की खोजबीन के बाद सात वर्षीय पुनीत का शव बरामद किया गया। हालांकि, आरोपी द्वारा सात लोगों की हत्या किए जाने के दावे की पुष्टि के लिए पुलिस अन्य शवों की तलाश में जुटी है।

पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देने में आरोपी की किसी अन्य व्यक्ति ने मदद तो नहीं की। जांच अधिकारी परिवार के अन्य सदस्यों की संभावित भूमिका और रिहायशी इलाके में घटना की जानकारी आसपास के लोगों को नहीं होने के कारणों की भी जांच कर रहे हैं। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.