Breaking News :
>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी
उत्तराखण्डपर्यावरणविशेषसामाजिक गतिविधियाँ

पॉलिथीन का बहिष्कार – संकल्प हमारा

पॉलिथीन के खिलाफ महाअभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें तथा एंटी पॉलिथीन प्लेज (Anti Polythene Pledge) खुद भी लें व अन्य लोगों को भी दिलायें

हम सबको मिलकर लेना होगा आज एक दृढ़ संकल्प |
पॉलिथीन का ढूँढना होगा कोई न कोई ठोस विकल्प ||

आज विश्व में पॉलिथीन का प्रयोग दिन प्रति दिन बढ़ता ही जा रहा है। पॉलिथीन का बढ़ता हुआ उपयोग न केवल वर्तमान के लिये बल्कि भविष्य के लिये भी खतरनाक होता जा रहा है। आज पॉलिथीन पूरे देश की गम्भीर समस्या बन चुकी है। प्लास्टिक/पॉलिथीन की वस्तुयें प्राकृतिक रूप से स्वयं विघटित नहीं होती हैं। प्लास्टिक एक धीमे जहर की तरह काम कर रहा है यह मानव के जीवन में इस तरह से घुल चुका है कि मानव न चाहते हुए भी इसका उपयोग कर रहा है। पहले जब घर से बाजार खरीदारी के लिए निकलते थे तो जूट या कपड़े का थैला साथ लेकर जाते थे, किन्तु आज खाली हाथ जाकर दुकानदार से पॉलिथीन माँगकर सामान लाना आम फैशन बन चूका है। दुकानदार भी छोटी छोटी वस्तुयें भी कागज से बने लिफाफे में न देकर पॉलिथीन की पन्नी/लिफाफे में देते हैं।
पॉलिथीन से बनी वस्तुयें जमीन, हवा और पानी सबको दूषित करने के साथ साथ जमीन जमीन की उर्वरता को भी नष्ट कसर रही हैं। यही नहीं पानी में मिलकर प्लास्टिक/पॉलिथीन की वस्तुयें भूमिगत पानी को भी दूषित और जहरीला बना रहे हैं तथा इन पॉलिथीन से बनी वस्तुयें को जलाने से निकलने वाली जहरीली गैसें वायु की प्रदूषित कर रही हैं जो मानव व अन्य जीव जंतुओं के लिए बेहद हानिकारक है। खाने की चीज़ों के साथ पॉलिथीन की पन्नियों/थैलियों को निगलने के कारण कई जानवरों की मृत्यु हो जाती है। अतः हम कह सकते हैं कि पॉलिथीन/प्लास्टिक हमारा दुश्मन है तो क्यों न हम सभी मिलकर इस दुश्मन का पूर्ण बहिष्कार करें।

पॉलिथीन / प्लास्टिक के दुष्प्रभाव से छुटकारा पाने के लिए निम्नलिखित बातों पर आज से ही अमल करना शुरू कर दें:

  • पॉलिथीन/प्लास्टिक की वस्तुओं का बहिष्कार करें। इनके स्थान पर कपड़े, कागज और जुट से बने थैलों का इस्तेमाल करना शुरू कर दें।
  • दुकान से सामान लेते कपड़े या कागज से बनी थैलियों व लिफाफों में ही सामान लें। सबसे अच्छा तो यह है कि पॉलिथीन की थैलियाँ खुद साथ ले जायें।
  • खाने की वस्तुओं को रखने के लिए इस्पात(स्टील) या फिर मिट्टी के बर्तनों को उपयोग में लायें।
  • नगर निगम देहरादून द्वारा चलाये जा रहे पॉलिथीन के खिलाफ महाअभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें तथा एंटी पॉलिथीन प्लेज (Anti Polythene Pledge) खुद भी लें व अन्य लोगों को भी दिलायें।

आज, ३० अगस्त, २०१९, शुक्रवार को मैंने (सम्पादक, आकाश ज्ञान वाटिका न्यूज़ पोर्टल) द्वारा अपने कार्यालय में पॉलिथीन के खिलाफ प्रतिज्ञा (एंटी पॉलिथीन प्लेज – Anti Polythene Pledge) ली तथा उपस्थित अन्य लोगों को भी पॉलिथीन के दुष्प्रभाव के बारे में जानकर देते हुए इसके बहिष्कार के लिए प्रतिज्ञा लेने के लिए कहा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!