Breaking News :
>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की>>अमित शाह बोले- यूपी में कट्टा उद्योग की जगह बना डिफेंस कॉरिडोर, वाहन चोरी की जगह हो रहा वाहन निर्माण>>रांसी स्टेडियम में गूंजा युवा जोश, सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का उत्साहपूर्ण शुभारंभ>>मछली पालन से स्वरोजगार की मिसाल पेश कर रहे पाबौ के राजेंद्र चमोली>>जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भारत स्काउट गाइड की राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा का शुभारंभ>>निर्वाचन आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सचिवालय स्थित निर्वाचन कार्यालय का किया घेराव>>जनवरी तक तैयार हो जायेगा जीएनटीआई स्टेडियम- डाॅ. धन सिंह रावत>>चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पहुंचे मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सामरिक और बुनियादी सुविधाओं का लिया जायजा>>सामान्य बीपी फिर भी चक्कर और शरीर कांपे तो नजरअंदाज न करें, इन वजहों से हो सकती है परेशानी>>मुख्यमंत्री ने अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना>>प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम का किया शुभारंभ>>एसआईआर विवाद के बीच कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग>>एशियन गेम्स 2026- कमलजीत-सुरुचि की जोड़ी ने शूटिंग में भारत को दिलाया स्वर्ण पदक>>महाराष्ट्र में MPSC ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा पेपर लीक मामले में चार और गिरफ्तार>>थिएटर्स में रिलीज होते ही छा गई नानी की ‘द पैराडाइज’, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन दर्शन प्रत्येक जनसेवक के लिए प्रेरणास्रोत- मुख्यमंत्री>>मुंबई में गणेश विसर्जन को लेकर उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा के कड़े इंतजाम>>‘मेरे सपनों का भारत’ के तहत 26 सितम्बर से विद्यालयों में शुरू होंगी प्रतियोगिताएं>>देवभूमि में महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं- कुसुम कंडवाल
उत्तराखण्डपर्यावरणसामाजिक गतिविधियाँ

पॉलिथीन के खिलाफ महाअभियान – मेयर सुनील उनियाल गामा ने पार्षदों के साथ की बैठक

पॉलिथीन के खिलाफ चल रहे महाअभियान में नगर निगम के पार्षद पूरा सहयोग देंगे

आकाश ज्ञान वाटिका, देहरादून। नगर निगम देहरादून अब पॉलिथीन के दुष्प्रभाव को देखते हुए इसके पूर्ण बहिष्कार हेतु अत्यधिक गंभीर नजर आ रहा है। पॉलिथीन के खिलाफ चल रहे महाअभियान में नगर निगम के पार्षद भी बढ़चढ़ कर इस मुहिम में अपनी सक्रिय भागीदारी निभायेंगे। शुक्रवार, ३० अगस्त को नगर निगम के सभागार में पॉलिथीन के खिलाफ मेयर सुनील उनियाल गामा ने पार्षदों के साथ बैठक की। पार्षदों ने बैठक मे कहा कि पॉलिथीन के खात्मे को जनजागरूकत्ता जरूरी है। बैठक में मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि अगले चरण में दून के स्कूलों और होटल मालिकों के साथ बैठक की जाएगी। इस बैठक में मेयर ने पार्षदों से सुझाव भी माँगे। मोहित नगर की पार्षद अमिता सिंह व झंडा मौहल्ला वार्ड के पार्षद अजय सिंघल ने कहा कि पॉलिथीन के खिलाफ मौहल्लों में जनजागरूकत्ता अभियान चलना चाहिए। पॉलिथीन का विकल्प भी प्रशासन को तैयार करना चाहिए। पार्षद भूपेंद्र कठैत, देवेंद्र पाल सिंह मोंटी व अमित भंडारी ने भी अपने अपने वार्डों के साथ साथ पूरे शहर में जनजागरूत्ता अभियान चलाने की बात कही। पार्षद सुमित्रा ने भी क्षेत्रों में पॉलिथीन के प्रति लोगों को जागरूक करने का सुझाव देने के साथ कहा कि निगम की इस मुहिम में पार्षद पूरा सहयोग देंगे। इस दौरान सघन पौदा केंद्र से नितेंद्र चौहान व डा. आदित्य कुमार ने लेमन ग्रास व तुलसी के पौधे पार्षदों को देते हुए कहा कि प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ ही इन्हें घर में रखने पर मच्छर दूर भागते हैं। बैठक के दौरान कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार को देशभर में पॉलिथीन निर्माण करने वाली कंपनी को बंद कर देना चाहिए। भाजपा महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने बैठक में कहा कि व्यापारियों के बीच पॉलिथीन के खिलाफ जनजागरूकत्ता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान नगर आयुक्त विनय शंकर पांडे, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. कैलाश जोशी, कर अधीक्षक धर्मेश पैन्यूली, भानू अग्रवाल, संजय नौटियाल, पार्षद सतीश कश्यप, पार्षद शुभम नेगी, चुन्नीलाल, दिनेश सती, वीना रतूड़ी, विनोद गुसाई, स्वाति डोभाल, अर्चना पुंडीर, अनूप नौडियाल, प्रवेश त्यागी, मीनाक्षी मौर्ये आदि मौजूद रहे।
पॉलिथीन के बहिष्कार के लिए नगर निगम देहरादून द्वारा चलाये जा रहे इस महाअभियान में आम जनता को भी बढ़चढ़ कर अपनी सकारात्मक भूमिका निभानी होगी। प्रत्येक व्यक्ति को पॉलिथीन का उपयोग न करने हेतु संकल्प लेना होगा। हमें अपने घर व परिवार से इस अभियान की शुरुआत करते हुए, इसे समाज, शहर, प्रदेश एवं देश तक फैलते हुए, एक महाअभियान का स्वरूप देना होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!