Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड राज्य के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों की विभिन्न मांगों पर विचार विमर्श

अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड राज्य के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों की विभिन्न मांगों के सम्बन्ध में सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक सम्पन्न हुयी।

अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी किसी जनपद या राज्य तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वह पूरे देश की धरोहर हैं। स्वतंत्रता दिवस के दिन सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को समान रूप से सम्मान किया जाना चाहिए, चाहे वह किसी भी जनपद अथवा अन्य राज्य से सम्बन्धित क्यों न हों। उन्होंने समस्त जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की सभी समस्याओं की माॅनिटरिंग की जाए। उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए प्रत्येक जिले में नोडल अधिकारी नामित कर उनका फोन नम्बर भी प्रचारित किया जाए, ताकि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को अपनी समस्याओं को लेकर इधर-उधर न भटकना पड़े।

अपर मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि जनपदों की सभी तहसीलों में उस क्षेत्र में निवास कर रहे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की लिस्ट उपलब्ध करा दी जाए, जिससे तहसीलदार एवं अन्य अधिकारियों को अपने क्षेत्र में रह रहे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जानकारी रहे, एवं आवश्यकता पड़ने पर उनकी समस्याओं का समयबद्ध रूप से निराकरण किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की व्यवस्था बनायी जाए ताकि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को अपने छोटे-छोटे कार्यों के लिए देहरादून और जनपद मुख्यालयों के चक्कर न काटने पड़ंे।

बैठक में बताया गया कि परिवहन निगम की सरकारी बसों की भांति वोल्वो बसों में भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, उनकी विधवाओं को एक सहायक के साथ तथा प्रथम पीढ़ी के समस्त उत्तराधिकारियों को निशुल्क यात्रा सुविधा दी जा रही है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रथम पीढ़ी के उत्तराधिकारियों को कुटुम्ब पेंशन दिये जाने के सम्बन्ध में उत्तराखण्ड के सभी जिलाधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि प्राप्त हो रहे आवेदनों का परीक्षण करते हुए पेंशन दिये जाने के सम्बन्ध में कार्यवाही पूर्ण की जा चुकी है। इस पर अपर मुख्य सचिव द्वारा कुटुम्ब पेंशन दिये जाने हेतु निर्देश दिये गए। जिलाधिकारी अल्मोड़ा द्वारा बताया गया कि अल्मोड़ा निवासी वरिष्ठ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री आनन्द सिंह बिष्ट जी के पैतृक आवास में हैण्ड पम्प लगाए जाना है, जिसकी शासन स्तर से स्वीकृति मिल गयी है एवं शीघ्र ही हैण्डपम्प लगा दिया जाएगा।
इस अवसर पर अपर सचिव श्री अतर सिंह एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारी सहित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारी भी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!