Breaking News :
>>आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के पुनर्निर्माण को 30 करोड़ जारी>>वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान: गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस का सुप्रीम कोर्ट कूच, निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग>>सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात>>कौशल विकास, अप्रेंटिसशिप, स्टार्टअप और स्वरोजगार के अवसरों के साथ सरकारी योजनाओं की दी जानकारी>>नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से मची तबाही, 45 घर जमींदोज, पांच लोग लापता, 95 का रेस्क्यू>>जनता दर्शन में सीडीओ ने सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश>>उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर>>92 शिकायतें, कई परिवारों का दर्द, समाधान दिवस में डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश>>ज्यादा मक्खन खाना सेहत के लिए पड़ सकता है भारी, बढ़ सकता है कोलेस्ट्रॉल और मोटापे का खतरा>>एसआईआर पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, 10 करोड़ नाम हटाने का दावा कर उठाए सवाल>>‘रामायण पार्ट 1’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, दशहरे से शुरू होगी एडवांस बुकिंग>>माउंट मुकुट ईस्ट फतह कर लौटा भारतीय तटरक्षक बल का दल, मुख्यमंत्री ने दी बधाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रदेश प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट>>अल्मोड़ा: हरणा-शीतला मार्ग पर खाई में गिरी आल्टो, एक की मौत, दो घायल>>पहाड़ में बागवानी से संवर रही जिंदगी, दीपक नौटियाल की पहल से 120 महिलाओं को मिला रोजगार>>एसजीआरआर की ऑन्कोलॉजी टीम ने राष्ट्रीय सम्मेलन में हासिल की बड़ी उपलब्धि, जीते शीर्ष पुरस्कार>>टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास को दी जा रही प्राथमिकता : मुख्यमंत्री>>बाथरूम में करंट लगने से अवर अभियंता अनिल कुमार की मौत, गीजर से करंट लीक होने की आशंका>>समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ>>अतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री ने 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान कर किया सम्मानित
मनोरंजन

Box Office: चीन में Andhadhun ने किया कमाल, 100 करोड़ पार

मुंबई। आयुष्मान खुराना की अंधाधुन चीन के बॉक्स ऑफ़िस पर अपनी रिलीज़ के छठे दिन 100 करोड़ रूपये की कमाई कर एक नया रिकॉर्ड बना दिया है l ये आयुष्मान के लिए ओवरसीज में शानदार उपलब्धि है l

एक पियानो बजाने वाले नेत्रहीन युवक की कहानी और मर्डर के सस्पेंस पर बनी फिल्म अंधाधुन ने चीन में अपनी रिलीज़ के छठे दिन 1.45 मिलियन डॉलर का कलेक्शन किया है l श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी और आयुष्मान खुराना, राधिका आप्टे और तब्बू स्टारर फिल्म अंधाधुन को चीन में पियानो प्लेयर के नाम से रिलीज़ किया गया है l फिल्म ने छह दिनों में 15. 25 मिलियन डॉलर यानि 106 करोड़ 9 लाख रूपये का कलेक्शन हासिल हो गया है l

फिल्म को चीन में तीन अप्रैल को 5000 से अधिक स्क्रीन्स में रिलीज़ किया गया l पांच अक्टूबर 2018 को भारत में रिलीज़ हुई फिल्म अंधाधुन ने पहले दिन 2 करोड़ 70 लाख रूपये का कलेक्शन किया था l फिल्म को लाइफ़ टाइम के रूप में 74 करोड़ 59 लाख रूपये की बंपर कमाई हुई और ये फिल्म सुपरहिट में गिनी जाती है l

अंधाधुन ने पहले दिन चीन के बॉक्स ऑफ़िस पर 1.06 मिलियन डॉलर यानि 7 करोड़ 33 लाख रूपये और दूसरे दिन 1.77 मिलियन डॉलर यानि 12 करोड़ 25 लाख रूपये का कलेक्शन किया था l श्रीराम राघवन को मिस्ट्री और थ्रिलर फिल्मों का महारथी कहा जाता है। अपनी एक शॉर्ट फिल्म को उन्होंने पूरी फिल्म के रूप में अंधाधुन के जरिये पेश किया । फिल्म अंधाधुन एक नेत्रहीन पियानो प्लेयर की कहानी है।

राधिका आप्टे, इस नेत्रहीन के लेडी लव के किरदार में है। आयुष्मान, तब्बू के घर पियानो बजाने जाते हैं और इस दौरान एक मर्डर हो जाता है। क्या वो इस हत्या के गवाह हैं? क्या उन्होंने मर्डर देखा है ? फिल्म में इसी तरह की मिस्ट्री रही है, जिसे इंडिया ने देखा, अब चीनियों के दिल में भी उतर गई है । फिल्म को बनाने में करीब 22 करोड़ रूपये की लागत आई थी ।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!