Breaking News :
>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक>>कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में पूरा होगा PNG नेटवर्क, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश>>बार-बार थकान और सुस्ती को न समझें सामान्य, हो सकता है इस बीमारी का संकेत>>आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, 65 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगतमनोरंजन

सलमान ख़ान की फिल्म ‘राधे योर मोस्ट वॉन्टेड’ आज रिलीज़ होने के लिए है तैयार

आकाश ज्ञान वाटिका, १३ मई २०२१, बृहस्पतिवार, नई दिल्ली। बॉलीवुड के ‘दबंग’ भाईजान सलमान ख़ान की फिल्म ‘राधे योर मोस्ट वॉन्टेड’ आज रिलीज़ होने के लिए तैयार है। इस फिल्म के साथ सलमान ख़ान ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म को पिछले साल ईद पर रिलीज़ किया जाना था, मगर कोरोना वायरस महामारी की वजह से हुए लॉकडाउन में सिनेमाघर बंद रहे और बाकी कई फिल्मों की तरह ‘राधे’ की रिलीज़ को भी स्थगित करना पड़ा। इस साल हालात थोड़े सामान्य हुए तो मेकर्स ने फिल्म को 13 मई को रिलीज़ करने का ऐलान कर दिया। लेकिन उससे पहले ही देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर आ गई और देश में फिर से लॉकडाउन जैसे हालात हो गए, सिनेमाघरों में ताले लग गए।

अब ऐसे में ‘राधे’ के मेकर्स के सामने ये संकट खड़ा हो गया कि फिल्म को कैसे और कब रिलीज़ जाएगा। जिसके बाद मेकर्स ने इसका हल निकालते हुए ऐलान किया कि फिल्म को सिनेमाघरों के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी उतारा जाएगा। हालांकि, देश में कोरोना पैनडेमिक की भयावहता को देखते हुए ज्यादातर राज्यों के सिनेमाघर बंद हैं। बहुत कम राज्यों में सिनेमाघर खुले हुए हैं।

बॉलीवुड हंगामा की खबर के मुताबिक त्रिपुरा के तीन थिएटर्स में फिल्म बड़े पर्दे पर दिखाई जाएगी। SSR Cinemas Pvt Ltd के सीईओ सतदीप शाह ने भी इस जानकारी को कन्फर्म किया है कि त्रिपुरा के तीन थिएटर में फिल्म रिलीज़ होगी। जिसमें अगरतला के दो थिएटर ‘एसएसआर रुपसी’ ‘बालका सिनेमा’ और धर्मनगर के ‘एसएसआर’ थिएटर में फिल्म को रिलीज़ किया जाएगा। ‘राधे’ का आखिरी शो में 3 बजे का होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!