Breaking News :
>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक
ताज़ा खबरेंदेशधार्मिक

ईदुल फितर को लेकर दारुल उलूम व दीगर उलमा ने ईद सादगी से मनाने को लेकर फतवा किया जारी

आकाश ज्ञान वाटिका, १३ मई २०२१, बृहस्पतिवार, सहारनपुर। ईदुल फितर को लेकर दारुल उलूम व दीगर उलमा ने ईद सादगी से मनाने को लेकर फतवा जारी किया है। उलमाओं ने कहा है कि ईद सादगी से मनाने, भीड़ से बचने और ईदगाह आदि में सामूहिक रूप से ईदगाह वक्फ कमेटी ने ईदगाह के बजाए अपने मोहल्लों की मस्जिदों या घरों में सीमित संख्या के साथ नमाज अदा करने की अपील की है।

दारुल उलूम के कार्यवाहक मोहतमिम मौलाना कारी उस्मान मंसूरपुरी, ईदगाह वक्फ कमेटी उपाध्यक्ष एवं दारुल उलूम वक्फ के मोहतमिम मौलाना सुफियान कासमी ने अपील की है कि शरई तौर पर जिंदगी की हिफाजत करना हमारा फर्ज है। इसलिए कोरोना के मद्देनजर सामूहिक रूप से ईद की नमाज अदा न करें, बल्कि छोटी-छोटी जमात के साथ ईद की नमाज अदा की जाए। अपने घरों में रहकर सादगी से ईद मनाएं। स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन का पालन किया जाना जरूरी है। ईदगाह वक्फ कमेटी के सचिव मौलवी अनस सिद्दीकी ने कहा कि मौजूदा हालात में ईदगाह में जमात के साथ ईद की नमाज अदा करना मुमकिन नहीं है। इसलिए अपने मोहल्लों की मस्जिदों या घरों पर ही सीमित संख्या में ईद की नमाज अदा की जाए।

मुसलमानों का सबसे बड़ा पर्व ईद ईदुल फितर 14 मई को मनाया जाएगा। चांद नजर नहीं आने के बाद दारुल उलूम ने इस बाबत एलान किया। गुरुवार को 30वां रोजा रखा जाएगा। ईद का चांद देखने के लिए बुधवार शाम बिरादराने इस्लाम की निगाहें आसमान की तरफ टिकी रही। लेकिन चांद का दीदार नहीं हो पाया। उधर, देर शाम इस्लामी तालीम के प्रमुख केंद्र दारुल उलूम देवबंद में चांद कमेटी की बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें देश के विभिन्न प्रदेशों से चांद होने की जानकारी ली गई। लेकिन कहीं पर भी चांद होने की पुष्टि नहीं हो पाई। देर रात तक चांद की कोई इत्तला न आने के चलते दारुल उलूम देवबंद ने चांद नहीं दिखने का एलान किया। नायब मोहतमिम मौलाना अब्दुल खालिक संभली ने बताया कि कहीं से भी चांद दिखने की पुष्टि नहीं हुई है। गुरुवार को 30वां रोजा रखा जाएगा। 14 मई यानी शुक्रवार को ईदुल फितर मनाई जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!