Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

एक बड़े योग गुरु के हरिद्वार स्थित आश्रम में छिपा है पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपित ओलंपियन सुशील पहलवान

आकाश ज्ञान वाटिका, १३ मई २०२१, बृहस्पतिवार, नई दिल्ली। पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड मामले में दिल्ली पुलिस को जानकारी मिली है कि मुख्य आरोपित ओलंपियन सुशील पहलवान देश के एक बड़े योग गुरु के हरिद्वार स्थित आश्रम में छिपा है। सुशील के बेहद खास रहे रोहतक निवासी भूरा ने पुलिस को दिए बयान में इस बात का राजफाश किया है। सुशील पर हत्या का आरोप लगने के कारण किसी न किसी दबाव में आकर पुलिस इससे जुड़े हर पहलुओं पर शुरू दिन से चुप्पी साध रखी है। भूरा के बयान को अत्यंत गोपनीय रखा गया है। इसके बयान को पुलिस अपनी तफ्तीश में शामिल करेगी या नहीं यह कहना मुश्किल है। जांच से जुड़े पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पहलवान भूरा, सुशील का पहले सबसे खास होता था। सुशील के सारे काम का देखरेख वही करता था। लेकिन कुछ साल पहले किसी बात को लेकर सुशील ने उससे दूरी बना ली। उसके बाद सुशील ने अपने सभी कामकाज की जिम्मेदारी अजय और भूपेंद्र को सौंप दी। इस वक्त ये दोनों सुशील के सबसे खास हैं। भूपेंद्र फरीदाबाद का रहने वाला है और इसके खिलाफ फरीदाबाद के थानों में उगाही, आ‌र्म्स एक्ट आदि के सात मामले दर्ज हैं। अजय के बारे में पुलिस को अभी जानकारी नहीं मिली है। उसके पिता बक्कर वाला इलाके से कांग्रेस के निगम पार्षद बताए जा रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि भूरा को सुशील ने भले ही किनारे कर दिया हो, लेकिन दोनों के बीच झगड़ा नहीं है। चार मई की देर रात छत्रसाल स्टेडियम में पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के बाद सुशील और उसके साथ आए सभी पहलवान वहां से भाग गए थे। सभी अलग अलग जगहों पर जाकर छिप गए थे। अगले दिन सुबह 10 बजे सुशील को जब पता चला की सागर की सुश्रुत ट्रामा सेंटर में मौत हो गई और पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमें में उसका नाम भी है। तब सभी अलग-अलग दिल्ली से भाग निकले। अजय को सुशील समयपुर बादली छोड़ देने को कहा। वहां कुछ देर रुकने के बाद सुशील ने फोन कर भूरा को बुला लिया और बाबा के आश्रम हरिद्वार में छोड़ देने को कहा। भूरा उसे सीधे आश्रम ले जाकर छोड़ आया और कुछ देर वहां रुकने के बाद वापस रोहतक लौट गया। आश्रम पहुचने के बाद सुशील ने अपने सभी फोन बंद कर लिए।पुलिस की अंतिम लोकेशन वहीं की मिली। कॉल डिटेल से पुलिस को जब भूरा के बारे में पता लगा तब उसे रोहतक से हिरासत में ले लिया गया।

सुभाष प्लेस थाने के इंस्पेक्टर प्रताप सिंह को सौंपी। उसे तीन दिन तक सुभाष प्लेस थाने में रखकर पूछताछ की गई। पूछताछ में भूरा से सबकुछ सच्चाई बता दिया। उसने यह भी बताया कि जब वह सुशील को लेकर आश्रम पहुंचा तब बाबा ने उसके सामने दिल्ली पुलिस के एक संयुक्त आयुक्त को फोन कर सुशील को हर हाल में बचाने को कहा। इकबालिया बयान में भूरा से सबकुछ सही बता दिया। जिसके बाद उसे और दो अन्य को मंगलवार को छोड़ दिया गया।

छत्रसाल स्टेडियम में बीते चार मई की रात ओलंपियन सुशील पूरी तैयारी के साथ पहलवानों और बदमाशों को लेकर उभरते हुए पहलवान सागर धनखड़ की हत्या करने आया था। सागर के शरीर पर मिले चोट के निशान से परिजनों का कहना है कि सुनियोजित तरीके से उसकी हत्या की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक सागर की छाती को छोड़कर पूरे शरीर पर लाठी और लोहे की रॉड से मारने के घाव थे। पैर से लेकर सिर तक 50 से अधिक गहरे घाव के निशान थे। सिर पर सबसे ज्यादा वार किया गया था।

परिजन का आरोप है कि स्टेडियम के सीसीटीवी कैमरे में सुशील की तस्वीर भी सागर को बुरी तरीके से मारते हुए कैद है। घटना वाली रात सागर के जिन तीन साथियों सोनू, भगत सिंह व अमित की भी सुशील के बदमाशों ने पिटाई की थी । शनिवार को उन सभी के बयान मॉडल टाउन थाने में दर्ज किए गए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!