Breaking News :
>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

लाइफ केयर पैथोलॉजी सेंटर में किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन

रक्तदान का कोई विकल्प नहीं : अक्षय कोंडे, एसपी ट्रैफिक

विधायक उमेश शर्मा काऊ ने किया रक्तदान शिविर का उद्घाटन

  • लाइफ केयर पैथोलॉजी सेंटर ने किया आयोजन, 50 यूनिट रक्तदान
  • राज्य में कोरोना व डेंगू मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए किया गया शिविर का आयोजन

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 अगस्त 2022, देहरादून। उत्तराखंड में बढ़ते हुए कोरोना व डेंगू मरीजों की संख्या व खून की कमी को देखते हुए लाइफ केयर पैथोलॉजी सेंटर में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन विधायक उमेश शर्मा काऊ और एसपी ट्रैफिक अक्षय कोंडे ने संयुक्त रूप से किया।

इस मौके पर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने कहा कि लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक होना चाहिए। एक रक्तदाता एक साथ तीन लोगों का जीवन बचा सकता है। शिविर में 50 यूनिट रक्तदान किया गया। रक्तदान शिविर महंत इंद्रेश अस्पताल के सहयोग से आयोजित किया गया।

धर्मपुर डांडा राजीव नगर स्थित लाइफ केयर पैथोलॉजी सेंटर में रक्ततान शिविर का उद्घाटन करते हुए विधायक काऊ ने आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ व्यक्ति हर तीन महीने में रक्तदान कर सकता है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में रक्त की महत्ता समझ में आई। उन्होंने लोगों से अपील की कि साल में एक बार जरूर रक्तदान करें।

शिविर में एसपी ट्रैफिक अक्षय कोंडे ने भी रक्तदान किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वह हर साल दो या तीन बार रक्तदान करते हैं। उनके अनुसार दवायें तो मिल जाती हैं लेकिन मानव जीवन को बचाने के लिए रक्त कहीं नहीं मिलता।

लाइफ केयर पैथोलॉजी सेंटर के संचालक राजेश रावत ने बताया कि यह सेंटर का आठवां रक्तदान शिविर है। वह स्वयं अब तक 16 बार रक्तदान कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान से शरीर स्वस्थ रहता है और नये रक्त का निर्माण होता है। शिविर में 100 से अधिक लोग रक्तदान को पहुँचे, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से बड़ी संख्या में लोग रक्तदान नहीं कर पाये। इस मौके पर रक्तदान को पहुँचे लोगों की शुगर व ईसीजी जाँच भी नि:शुल्क की गई।

रक्तदान शिविर में मौजूद सीनियर फिजिशियन डाॅo मनोज कुमार चक्रवर्ती ने कहा कि रक्तदान महादान है क्योंकि रक्तदान कृत्रिम नहीं बनता। कोरोना वैक्सीन लगाने वाले लोग भी वैक्सीनेशन के सात दिन बाद रक्तदान कर सकते हैं। हमारे शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं का सर्किल महज 120 दिन होता है। ऐसे में नये रक्त की जरूरत होती है। यदि रक्तदान किया जाता है इससे व्यक्ति निरोग रहता है और उसके शरीर में नये खून का संचार होता है।

शिविर में आम जनमानस को रक्तदान के लिए जागरूक कर रहे सीनियर पैथोलॉजिस्ट डाॅo नवल किशोर मिश्रा के अनुसार 18 साल की उम्र से 60 साल की उम्र तक का व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान के महज 24 घंटे की अवधि में दोबारा से रक्त बन जाता है। रक्तदाता को कतई घबराना नहीं चाहिए। रक्तदान को लेकर जागरूकता की जरूरत है। रक्तदान से कोई शारीरिक कमजोरी नहीं आती।

इस मौके में राजेश रावत, शेखर, राकेश बिजल्वाण, रमन जायसवाल, बिजेन्द्र रावत, विशेष, विजय उनियाल, प्रकाश बडोनी, संदीप, पूनम, प्रियंका, अमित चंद्र, आदि मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!