Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

रायपुर तिराह पहुँचे कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, पं० महावीर शर्मा को दी श्रद्धांजलि

राज्य आंदोलनकारियों पर पुलिस बर्बरता खिलाफ सरकार की ओर से थे मुख्य पक्षकार

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 अगस्‍त 2022, रविवार, देहरादून /रामपुर। मुजफ्फरनगर, रामपुर में उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारियों के साथ 2 अक्टूबर, 1994 में हुई पुलिस बर्बरता एवं अत्याचार के खिलाफ उत्तराखण्ड सरकार की ओर से मुख्य पक्षकार और शहीद स्मारक को भूमि दान देने वाले पं० महावीर शर्मा के असमायिक निधन के पश्चात त्रयोदशी संस्कार में पहुँचे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने राज्य सरकार की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रदेश के संस्कृति, धर्मस्व, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रतिनिधि के तौर पर रविवार को उत्तर प्रदेश, मुजफ्फरनगर स्थित रायपुर तिराह पहुँच कर उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारियों की स्मृति में रामपुर तिराहा, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश में शहीद स्मारक के निर्माण के लिए भूमि दानदाता स्वर्गीय पंडित महावीर शर्मा के असामयिक निधन के पश्चात त्रयोदशी संस्कार में पहुँच कर राज्य सरकार और उत्तराखंड की जनता की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

त्रयोदशी संस्कार के दौरान शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि स्व. पंडित महावीर शर्मा हमेशा से उत्तराखंड के पक्षधर रहे और वह रामपुर, मुजफ्फरनगर में उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारियों के साथ 02 अक्टूबर, 1994 में हुई पुलिस बर्बरता एवं अत्याचार के खिलाफ उत्तराखण्ड सरकार की ओर से मुख्य पक्षकार भी रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य प्राप्ति के लिये शान्ति पूर्ण तरीके से अपनी माँग को केन्द्र सरकार के समक्ष रखने के लिये दिल्ली जा रहे आन्दोलनकारियों के साथ रामपुर तिराहे में भारी रक्तपात हुआ था। उस दौरान आन्दोलनकारियों को सर्वप्रथम मदद पहुँचाने एवं संरक्षण देने में पं० महावीर शर्मा का अहम योगदान रहा है।

त्रयोदशी संस्कार के समय पुत्र निर्दोष शर्मा, अनिरूद्ध शर्मा और पोता शुभम शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!