Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के अन्तिम दिन के प्रथम सत्र में कैबिनेट मंत्री सौरव बहुगुणा ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 अगस्त 2022, रविवार, देहरादून। आज अंतिम दिन के प्रथम सत्र में सौरव बहुगुणा ने भारत सरकार की जन कल्याण कारी योजनाओं पर बोलते हुए कहा कि 2014 से पहले सारी योजनायें कांग्रेस और उसके कार्यकर्ता खा जाते थे लेकिन मोदी सरकार बनने के बाद देश के अंतिम व्यक्ति को लाभ मिल रहा है।
उन्होंने कहा जब देश कोविड जैसी बीमारी से जूझ रहा था तो उस समय हर व्यक्ति का रोजगार छीन गया था हर गरीब व्यक्ति को लग रहा था अब घर का चूल्हा कैसे जलेगा और उस समय अगर गरीब व्यक्ति की सूद किसी ने ली तो व मोदी सरकार ने ली पूरे 2 वर्ष तक गरीबो को राशन योजना के तहत राशन दिया।

सौरव बहुगुणा ने कहा कि 2014 से पहले महिलाओं की बैंकों में खातो की संख्या बहुत कम थी, लेकिन मोदी सरकार के आठ सालों में 45 करोड़ से भी अधिक जनधन के खाते खुले हैं। इसी प्रकार दो करोड़ 39 लाख गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर की चाबी दी गई। 2014 से पहले 55 प्रतिशत घरों तक ही रसोई गैस पहुंची थी लेकिन 8 आठ वर्षों में शत प्रतिशत घरों में इस योजना के तहत लाभ मिला है। अनुच्छेद 370 एवं 35 A खत्म करना बहुत बड़ा परिवर्तन है। हमारी सरकार हर क्षेत्र में आगे बढ़ी है। उज्जवला योजना से गरीब महिलाओं को धुंऐ से मुक्ति दिलाना, गरीबों को छत देना, किसान निधि जारी करना ऐसे कदम है जो इस बात के प्रतीक हैं कि नरेन्द्र मोदी सरकार, सेवा, सुशासन,गरीब कल्याण, नवाचार और दृढ़इच्छा शक्ति के पांच प्रमुख स्तम्भों पर कार्य कर रही है। कैबिनेट मंत्री सौरव बहुगुणा ने केन्द्र सरकार की योजनाओं का आभार प्रदर्शन करते हुए कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से आम जनता जीवन स्तर उठाने में महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। किसानों के 12 करोड़ खातों में छह हजार रुपये प्रतिवर्ष भेजना 9 करोड़ से अधिक माताओं को रसोई गैस देना। यह योजनाएं युगों युगों तक याद रखी जायेगी।

कैबिनेट मंत्री सौरव बहुगुणा ने सभी कार्यकर्ताओं से कहा हर 6 महीने में अपना लक्ष्य बनाए, उसे पुरा करें और इसी तरह हर 6-6 माह में लक्ष्य बनाते रहे। इसी तरह से आप अपने हर लक्ष्य को प्राप्त करते रहेगें

भजयुमो के उत्तराखंड प्रभारी व राष्ट्रीय मंत्री तेजेन्द्र पाल सिंह बग्गा ने कहा जब 2014 से पहले कांग्रेस के प्रधानमंत्री विदेश जाते थे तो पता भी नही चलता था और 2014 के बाद जब नरेंद्र मोदी विदेश जाते है तो वहाँ लोग पलके बिठाए बैठे रहते है कि भारत के प्रधानमंत्री मोदी आ रहे है। आज विदेशों भारत माता की जय के नारे लगते हैं, सेल्फी खिंचवाने के लिए लोग बेताब रहते हैं।

उन्होंने कहा कि पार्टी मीडिया तंत्र के जरिए जनता के बीच सरकार की योजनाओं और किए गए कार्यों को रखा जाए। उन्होंने कहा कि मीडिया विभाग से जुड़े कार्यकर्ता जब मीडिया से बात करें तो तथ्यों व आँकड़ो के साथ करें। केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों के साथ-साथ अपने-अपने क्षेत्र के स्थानीय जनप्रतिनिधियों के कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुँचाने का काम करें। मीडिया के साथियों के साथ हमारा आचरण और व्यवहार मैत्रीपूर्ण होना चाहिए।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.