Breaking News :
>>एमडीडीए की ऑनलाइन मानचित्र प्रणाली होगी और अधिक पारदर्शी>>सोमेश्वर में जन मिलन कार्यक्रम, कई ग्रामीणों ने थामा भाजपा का दामन>>अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों को फिर झटका, सभी की जमानत याचिकाएं खारिज>>एसजीआरआरयू के दीक्षारंभ का भव्य समापन, रेन डांस पर जमकर थिरके छात्र-छात्राएं>>ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे ठप: भल्लेगांव बागवान के पास पहाड़ी से भारी मलबा गिरने से बंद हुआ मार्ग>>मुख्य सचिव ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के दिए निर्देश>>भारत ने श्रीलंका को पहले टेस्ट मैच में 165 रन से हराया>>सलेड़ी -खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल(भीमताल) बाईपास मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारम्भ>>जापानी तकनीक का लाभ छोटे किसानों तक पहुंचाएं, कृषि लागत घटाकर उत्पादकता बढ़ाएं: शिवराज सिंह चौहान>>रेलटेल के शेयरों में 6% का उछाल, ₹290 के पार पहुंचा भाव>>बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 100 करोड़ के पार हुई फिल्म की कमाई>>देहरादून में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद आरोपी गिरफ्तार>>हर महीने के पहले मंगलवार को होगी समन्वय बैठक, जिलों की समस्याओं का तेजी से होगा समाधान>>केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा>>सीमाद्वार जलभराव पर डीएम सख्त, 24 घंटे में सफाई और डिवाटरिंग के निर्देश>>ऋषिकेश: अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, बिना मानचित्र निर्माण को किया सील>>तमक नाले में लापता हवलदार पंकज की तलाश तेज, SDRF-NDRF समेत कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं>>उत्तराखंड में सितंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ-2026, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होंगी प्रतियोगिताएं>>रूम फ्रेशनर की खुशबू के पीछे छिपा खतरा? ज्यादा इस्तेमाल से हो सकती हैं ये परेशानियां>>मुख्य सचिव ने की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजपा का चुनाव महाअभियान : उत्तराखंड की सभी 70 सभी विधानसभाओं में हुआ प्रारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रत्याशी खजान दास के लिए किया प्रचार

“प्रदेशभर की महिलाओं व युवाओं में भाजपा सरकार को दोबारा सत्ता में लाने का संकल्प देखकर विपक्ष परेशान हैं।” : मुख्यमंत्री धामी

हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और ऊर्जा मंत्री सुखराम विकासनगर से गढ़वाल मंडल के लिए भाजपा के प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे।

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 फ़रवरी 2022, मंगलवार, देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा का चुनाव महाअभियान शुरू हो गया है। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस के महारथी बारी-बारी कर उत्तराखंड के दौरे पर पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और ऊर्जा मंत्री सुखराम विकासनगर पहुंचे हैं। यहां भाजपा की ओर से मुन्ना सिंह चौहान चुनावी मैदान में हैं। वे विकासनगर विधानसभा सीट से गढ़वाल मंडल के लिए भाजपा के प्रचार अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं। इस सीट से भाजपा प्रत्याशी मुन्ना सिंह चौहान के समर्थन में वे जनता के बीच पहुंचेंगे। इसके बाद वह सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में घर-घर जनसंपर्क करेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रत्याशी खजान दास के लिए प्रचार किया

भाजपा प्रत्याशी खजान दास के चुनाव अभियान की शुरुआत करने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पलटन बाजार स्थित सीएनआइ स्कूल पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पिछले पांच साल से क्षेत्र के विधायक खजान दास क्षेत्र की जनता के प्रति सदैव चिंतित रहते हैं। कहा कि यहां की जनता का जोश देखकर साफ है कि खजान दास पिछले विधानसभा चुनाव से भी अधिक मतों से विजयी होंगे। उन्होंने कहा “प्रदेशभर की महिलाओं व युवाओं में भाजपा सरकार को दोबारा सत्ता में लाने का संकल्प देखकर विपक्ष परेशान हैं।” भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि यह चुनाव कोरोना की कई प्रतिबंधों के बीच हो रहा है

अपने संबोधन में उन्होंने मुख्यमंत्री धामी के कार्य कम व मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनवाया। कहा उत्तराखंड में डबल इंजन की सरकार पर मोदी सरकार ने पूरा सहयोग किया है। कहा कि राजपुर रोड के विधायक खजान दास की छवि ईमानदार नेता की रही है। मंगलवार को राजपुर रोड विधानसभा क्षेत्र में चुनाव अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री ने यहां से की।

धर्मपुर सीट से प्रल्हाद जोशी रथ करेंगे रवाना

धर्मपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विनोद चमोली के प्रचार अभियान की शुरुआत हो गई है। पार्टी के महानगर के तमाम पदाधिकारी यहां एलईडी वाहन को रवाना करने पहुंचे। उत्तराखंड चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी रथ को रवाना करेंगे।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर हल्द्वानी से कुमाऊं मंडल में महाभियान की शुरुआत करेंगे

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर हल्द्वानी से कुमाऊं मंडल में महाभियान की शुरुआत करेंगे। खट्टर बाद में लालकुंआ विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क भी करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक समेत अन्य नेता विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में इस महाभियान में भाग लेंगे।

उधर, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तीन फरवरी को उत्तरकाशी में जनसभा को संबोधित करने के बाद घर-घर जनसंपर्क करेंगे। इसके बाद उनका रामनगर में भी सभा को संबोधित करने और घर-घर जनसंपर्क का कार्यक्रम है। उन्होंने बताया कि जल्द ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं के कार्यक्रम भी तय किए जा रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!