Breaking News :
>>एमडीडीए की ऑनलाइन मानचित्र प्रणाली होगी और अधिक पारदर्शी>>सोमेश्वर में जन मिलन कार्यक्रम, कई ग्रामीणों ने थामा भाजपा का दामन>>अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों को फिर झटका, सभी की जमानत याचिकाएं खारिज>>एसजीआरआरयू के दीक्षारंभ का भव्य समापन, रेन डांस पर जमकर थिरके छात्र-छात्राएं>>ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे ठप: भल्लेगांव बागवान के पास पहाड़ी से भारी मलबा गिरने से बंद हुआ मार्ग>>मुख्य सचिव ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के दिए निर्देश>>भारत ने श्रीलंका को पहले टेस्ट मैच में 165 रन से हराया>>सलेड़ी -खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल(भीमताल) बाईपास मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारम्भ>>जापानी तकनीक का लाभ छोटे किसानों तक पहुंचाएं, कृषि लागत घटाकर उत्पादकता बढ़ाएं: शिवराज सिंह चौहान>>रेलटेल के शेयरों में 6% का उछाल, ₹290 के पार पहुंचा भाव>>बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 100 करोड़ के पार हुई फिल्म की कमाई>>देहरादून में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद आरोपी गिरफ्तार>>हर महीने के पहले मंगलवार को होगी समन्वय बैठक, जिलों की समस्याओं का तेजी से होगा समाधान>>केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा>>सीमाद्वार जलभराव पर डीएम सख्त, 24 घंटे में सफाई और डिवाटरिंग के निर्देश>>ऋषिकेश: अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, बिना मानचित्र निर्माण को किया सील>>तमक नाले में लापता हवलदार पंकज की तलाश तेज, SDRF-NDRF समेत कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं>>उत्तराखंड में सितंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ-2026, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होंगी प्रतियोगिताएं>>रूम फ्रेशनर की खुशबू के पीछे छिपा खतरा? ज्यादा इस्तेमाल से हो सकती हैं ये परेशानियां>>मुख्य सचिव ने की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा
खेल-जगतताज़ा खबरें

एम.एस. धौनी एवं विराट कोहली के विपरीत रोहित शर्मा के लिए फिटनेस सबसे बड़ी चुनौती होगी साबित

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 फ़रवरी 2022, मंगलवार, नई दिल्ली। रोहित शर्मा भारतीय वनडे और T-20 टीम के कप्तान हैं और उन्हें टेस्ट कप्तान के दावेदार के तौर पर भी देखा जा रहा है। हो सकता है कि रोहित शर्मा को टेस्ट टीम का कप्तान बना भी दिया जाए, लेकिन कई लोगों ने कप्तान के रूप में नहीं बल्कि उनकी फिटनेस समस्या के कारण कप्तान के रूप में उनकी क्षमता पर संदेह जाहिर किया है। अब टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज अजित अगरकर का भी मानना है कि एम एस धौनी और विराट कोहली के विपरीत रोहित शर्मा के लिए फिटनेस सबसे बड़ी चुनौती साबित होगी।

भारतीय क्रिकेट टीम में एम.एस. धौनी फिटनेस का कल्चर लेकर आए तो वहीं विराट कोहली ने इस आइडिया को और परफेक्ट कर दिया। वहीं दूसरी तरफ रोहित शर्मा के लिए फिटनेस चिंता रही है। न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उन्हें आराम दिया गया था तो वहीं साउथ अफ्रीका दौरे पर भी वो नहीं जा सके थे। अजीत अगरकर ने स्टार स्पोर्ट्स के शो में कहा कि मेरा मानना है कि रोहित के लिए सबसे बड़ी चुनौती फिट रहना होगा। हमने हाल ही में देखा है कि उसे कुछ चोटें आई हैं। उनसे पहले जो कप्तान थे चाहे वो विराट कोहली हों या फिर एम.एस. धौनी, उनकी ताकत यह थी कि दोनों बेहद फिट थे और वे अपने करियर में बहुत कम बार मैच मिस करते थे।

अगरकर ने आगे कहा कि धौनी ने और विराट ने भी बतौर कप्तान फिटनेस की वजह से काफी कम मैच मिस किए हैं, लेकिन रोहित के साथ हालात कुछ अलग हैं। रोहित पूरी तरह से फिट रहेंगे तभी हर मैच में खेल पाएंगे और ज्यादा मैच खेलने के बाद ही वो एक अच्छी टीम बना सकते हैं। हर मैच खेलने के बाद ही वो ये पता लगा पाएंगे कि कौन खिलाड़ी किस परिस्थिति में कैसा खेल दिखाता है। बतौर कप्तान उनके लिए ये काफी अहम होगा, हालांकि वो शानदार कप्तान हैं और हम ये देख भी चुके हैं। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!