Breaking News :
>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री ने बाल वैज्ञानिकों से किया संवाद, उनकी जिज्ञासाओं के दिए उत्तर>>नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 4 व्यक्ति जिला बदर>>दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान>>‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई>>मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश>>मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

पूर्व मुख्यमंत्री निशंक ने कांग्रेस को चुनौती दी, कहा- ‘दम है तो वह अपने कार्यकाल का हिसाब-किताब जनता के सामने रखे’

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 फ़रवरी 2022, मंगलवार, देहरादून। पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि यदि उसमें दम है तो वह अपने कार्यकाल का हिसाब-किताब जनता के सामने रखे। साथ ही यह आरोप भी जड़ा कि कांग्रेस का जन्म ही झूठ बोलने और आरोप लगाने के लिए हुआ है। उन्होंने दावा किया कि इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा 60 से अधिक सीटें जीतने में कामयाब होगी।

पूर्व मुख्यमंत्री निशंक सोमवार को प्रदेश भाजपा के मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने कार्यकाल में हुए विकास कार्यों का हिसाब -किताब लगातार जनता के सामने रख रही है। पार्टी ने जो कहा, करके दिखाया। साथ ही जो कहेगी, करके दिखाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने राज्य के विकास के लिए क्या-क्या कार्य किए, वे सभी जमीन पर हैं और जनता इन्हें देख रही है। इस कड़ी में उन्होंने पिछले पांच वर्षों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रेल व हवाई कनेक्टिविटी, संचार, रोजगार पर्यटन समेत अन्य क्षेत्रों में हुए कार्यों का ब्योरा रखा और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री निशंक ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि जिन्होंने पवित्र चारधामों के लिए कभी कोई कार्य नहीं किया, आज वही लोग चारधाम-चार काम का झूठा दावा कर रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सेना व सैनिकों के हित में एक भी बड़ा कार्य नहीं किया और अब सैनिक प्रेमी होने का मुखौटा लगाकर जनता के बीच जा रही है। यह वही कांग्रेस है, जिसने सीडीएस जनरल बिपिन रावत को गली का गुंडा कहा था। सर्जिकल स्ट्राइक पर सबूत मांगे थे। यही नहीं, कांग्रेस ने 40 साल तक वन रैंक-वन पेंशन के विषय को लटकाए रखा। उन्होंने कहा कि नैतिकता के आधार पर कांग्रेस को उत्तराखंड के विकास और सैनिकों को लेकर चर्चा का अधिकार नहीं है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री निशंक ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री बदलना भाजपा के परिवार का मामला है। उन्होंने कांग्रेस नेता सचिन पायलट पर भी निशाना साधा और कहा कि पायलट को यहां के बारे में कुछ जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि हिमालयी राज्यों को ग्रीन बोनस का विषय सबसे पहले उनके द्वारा उठाया गया। आज हिमालयी राज्यों को 1500 करोड़ की राशि ग्रीन बोनस के रूप में मिलती है। उत्तराखंड ने इसे बढ़ाने की मांग की है।

इस अवसर डोईवाला सीट पर निर्दलीय ताल ठोकने वाले भाजयुमो के पूर्व प्रदेश सौरभ थपलियाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुभाष भट्ट और पूर्व प्रधान राहुल पंवार ने अपना नामांकन वापस लेने की घोषणा भी की। निशंक ने जानकारी दी कि हरिद्वार जिले में जय भगवान सैनी, टेकबल्लभ व नितिन शर्मा ने भी अपने नाम वापस लिए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!