Breaking News :
>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा>>सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर- महाराज>>देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद>>मुख्यमंत्री धामी ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग>>सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री से भरपूर ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>हरेला पर्व को जन-जन से जोड़ने की तैयारी, सभी जिलों को एक्शन प्लान बनाने के निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041 पर बढ़ा जनसंवाद, दूसरे दिन सेक्टर-02 के लोगों ने रखी अपनी बात>>अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस और सोमेश्वर के बाबू जगजीवन राम छात्रावास>>अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>धामी सरकार में हुए लोककल्याण के कई ऐतिहासिक काम : महाराज>>कैसी होगी खेल नीति, जनता देगी राय : रेखा आर्या>>संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुरक्षात्मक कार्यों का लिया जायजा>>मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण एवं बद्रीनाथ मास्टर प्लान कार्यों की समीक्षा की>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13.80 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख रुपए लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर>>देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर- धामी>>जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, चार नए खिलाडी स्क्वाड में शामिल>>समाधान दिवस में डीएम का सख्त एक्शन, आंचल डेयरी प्रबंधक का रोका वेतन>>उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल 14 जुलाई से- रेखा आर्या
उत्तराखण्डदेहरादूनराजनैतिक-गतिविधियाँ

नये वार्डों को हाउस टैक्स से मुक्त रखने का भाजपा का दावा फुस्स : कांग्रेस

भाजपा सरकार में सुरक्षित नहीं है महिलायें : विरेन्द्र

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरूवार, 16 जनवरी 2025, देहरादून। कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी वीरेन्द्र पोखरियाल ने भाजपा को कोसते हुए कहा है कि भाजपा के शासनकाल में वार्डों का विकास नहीं हो पाया है और दस साल तक नये वार्डों को हाउस टैक्स से मुक्त रखने का दावा करने वाली भाजपा पूरी तरह से फुस्स रही है। और ऐसा न करने से भाजपा पोल खुल गई है और धरातल पर विकास दिखाई न देने में विफल साबित हुई है।

उन्होंने कहा कि इस बार निकाय चुनाव में भाजपा का सुपड़ा साफ हो जायेगा और कांग्रेस प्रत्याशी जीत का परचम लहरायेंगें।
यहां राजधानी में अनेक वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में सघन जन संपर्क अभियान में निकले कांग्रेस मेयर प्रत्याशी विरेन्द्र पोखरियाल ने जनसभाओं को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर प्रहार किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में आज महिलायें सुरक्षित नहीं है और महिलाओं की सुरक्षा के लिए भाजपा के पास कोई नीति नहीं है और भाजपा ने नेता लगातार दुष्कर्म में संलिप्त पाये जा रहे है लेकिन आज तक उन पर किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की गई है।

उन्होंने कहा कि ऐसे नेताओं पर कार्यवाही न करने से भाजपा का असली चेहरा सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि सभी कांग्रेस परिवार जन व हमारे कांग्रेस पार्षद मिलकर आपकी समस्याओं का समाधान करने के लिए आप के साथ खड़े रहेंगे और भ्रष्टाचार से नगर निगम को मुक्त करके ईमानदार निगम को मिलकर बनाने में स्थापित किया जायेगा। इससे पूर्व उन्होंने निरंजनपुर मंडी वार्ड 41 से कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी पायल बहल और कांग्रेसजनों के साथ सुबह पदयात्रा निकालकर जनसंपर्क किया और जनता से कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए वोट मांगें।

इस अवसर पर उन्होंने मोहित नगर वार्ड में बैठक की और जनता से कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर उन्होंने वार्ड 44 पश्चिम पटेलनगर और वार्ड 37 वसंत विहार में पदयात्रा निकाली और सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने जीएमएस रोड में विशाल जनसभा को संबोधित कर भाजपा पर प्रहार किये। दोपहर के समय उन्होंने कचहरी पहुंचकर बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं से सघन जनसंपर्क किया और कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

उन्होंने बल्लीवाला चौक, वार्ड 41 इंदिरापुरम, वार्ड 34 गोविन्दगढ, वार्ड 51 वाणी विहार और वार्ड 49 भगत सिंह कालोनी में पदयात्रा, बैठकें एवं सघन जनसंपर्क अभियान चलाया और कांग्रेस के पक्ष में जनता से मतदान करने की अपील की। इस अवसर मेयर प्रत्याशी विरेन्द्र पोखरियाल के साथ पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, विधायक विक्रम सिंह नेगी, महेन्द्र सिंह नेगी गुरूजी, सूरत सिंह नेगी, पायल बहल, पंकज क्षेत्री, विजय प्रताप मल्ल, राजेश वालिया, सूरत सिंह नेगी, महेश जोशी, बीना नेगी, राजेंद्र बिष्ट, मोहित उनियाल, अभिनव थापर, मदनलाल,गौरव चौधरी, राजेंद्र शाह, सुनील नौटियाल, नीरू, महावीर सिंह रावत, निधि नेगी, राजेंद्र नेगी, कैलाश बिष्ट, विशाल क्षेत्री के साथ पार्षद प्रत्याशी, कार्यकर्ता व स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!