Breaking News :
>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>वर्ल्ड स्किल्स में रजत पदक जीत पार्थ वोहरा ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

लखीमपुर के किसानों के मुद्दे पर विपक्ष को संयम बरतना चाहिए : भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 अक्टूबर 2021, मंगलवार, देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि लखीमपुर में जो हुआ, वह दुर्भाग्यपूर्ण है और इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए, लेकिन विपक्ष को इस मामले में संयम बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मामले में उत्तर प्रदेश सरकार संजीदगी से कार्य कर रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि कांग्रेस लंबे समय से किसानों को भड़काने का कार्य कर रही है। जब उसे सफलता नहीं मिली तो सपा के साथ वह मामले के राजनीतिकरण पर उतारू हो गई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले ही साफ कर चुके हैं कि सरकार किसानों के साथ खड़ी है और मामले में निष्पक्ष जांच की जाएगी। सरकार मामले की तह तक जाएगी, लेकिन विपक्ष इसे अवसर के रूप में देख रहा है। कांग्रेस को किसान और निम्न वर्ग के उत्थान के लिए सकारात्मक ढंग से आगे आना चाहिए और नकारात्मक राजनीति का त्याग करना चाहिए।

प्रदेश अध्यक्ष भाजपा कौशिक ने कहा कि कांग्रेस की इसी सोच के कारण जनता ने उससे दूरी बना ली और आज पूरे देश में वह हाशिये पर जा रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भी कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं द्वारा गिरफ्तारी देना राजनैतिक नौटंकी है। किसानोंं का भरोसा आज भी भाजपा पर है और भाजपा ने किसानों की आय को दो गुना करने के लिए देश भर में कई योजनाएं लागू की हैं।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!