Breaking News :
>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>वर्ल्ड स्किल्स में रजत पदक जीत पार्थ वोहरा ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी लखीमपुर घटना के संदर्भ में गृह मंत्री अमित शाह से कर सकते हैं मुलाकात

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 अक्टूबर 2021, मंगलवार, नई दिल्ली। लखीमपुर हिंसा के मामले में लगातार अपडेट आ रहे हैं। अब खबर है कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी उत्तर प्रदेश के लखीमपुर घटना के संदर्भ में गृह मंत्री अमित शाह से आज शाम 6 बजे मुलाकात कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री बीते दिन पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित से मिले थे। इस दौरान उन्होंने लखीमपुर के पीड़ितों के लिए न्याय और तीन कृषि कानूनों को तत्काल निरस्त करने की आवश्यकता के लिए एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा था। इसकी एक प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी भेजी गई है। इससे पहले चन्नी ने 2 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी और मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के बाद अपनी पहली यात्रा को शिष्टाचार भेंट बताया था।

मुख्‍यमंत्री चरणजीत सिंह चन्‍नी ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात के दौरान पंजाब के कई मुद्दे उठाए। चन्‍नी ने प्रधानमंत्री से तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान संगठनों के आंदोलन को समाप्‍त कराने की अपील भी की। ऐसे में माना जा रहा है कि चन्‍नी आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात में किसान आंदोलन के मामले को उठा सकते हैं।

इसके साथ ही चन्‍नी पंजाब को सीमा पार से पाकिस्‍तान से खतरे का मुद्दा भी उठाएंगे। खास कर पाकिस्‍तान से ड्रोन आने के मामलों को रोकने के लिए कारगर कदम उठाने की मांग कर सकते हैं। बता दें पाकिस्‍तान से घुसपैठ और ड्रोन से नशीले पदार्थ और हथियार की तस्‍करी की जा रही है। ड्रोन से नशीला पदार्थ व हथियार आने के कई मामले भी पकड़े गए हैं, इसके बावजूद यह क्रम रुक नहीं रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!